देवली, 10 घंटे पहले

देवली नगर पालिका चुनाव में उतरे 165 प्रत्याशियों में से 86 अपनी जमानत राशि नहीं बचा पाए। इसका मतलब है कि हर दूसरे प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई है।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी रमेश चंद्र पहाड़िया के आदेश के अनुसार, इन प्रत्याशियों से कुल 1 लाख 5 हजार रुपए की राशि राजकोष में जमा हुई है।
नियमों के मुताबिक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि 1 हजार रुपए थी। ओबीसी वर्ग के जिन उम्मीदवारों ने जाति प्रमाण पत्र दिया, उनकी राशि भी 1 हजार रुपए तय थी।
वहीं, सामान्य श्रेणी और बाकी प्रत्याशियों के लिए ये राशि 2 हजार रुपए निर्धारित थी। जिन प्रत्याशियों को अपनी जमानत राशि वापस लेनी है, वे 7 अक्टूबर तक उपकोषाधिकारी कार्यालय, देवली में संपर्क कर सकते हैं।





