देवली के स्कूलों में ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ कार्यक्रम:पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकारों पर स्टूडेंट्स को किया जागरूक

Spread the love

देवली में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में पॉक्सो एक्ट और बाल अधिकारों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

स्टूडेंट्स को कानूनों की जानकारी दी

तालुका विधिक सेवा समिति देवली के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल देवली और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पनवाड़ में ये शिविर लगे। स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रेया सोनी ने जानकारी दी, जबकि पनवाड़ में न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हर्ष मीणा ने संबोधित किया।

न्यायाधिकारियों ने बालकों के खिलाफ होने वाले अपराधों, दुर्व्यवहार, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के बारे में बताया। इस दौरान शारीरिक, यौन एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार के प्रति भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति देवली के सचिव विजय गौड़ ने विधिक सेवा प्राधिकरणों की संरचना और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के प्राचार्य, अध्यापक, पीएलवी और विद्यार्थी मौजूद थे।

क्विज प्रतियोगिता में कनक मीणा ने पहला, धैर्य कुमार ने दूसरा, भूमिका शर्मा ने तीसरा और मुस्कान मीणा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

इसी क्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के तत्वावधान में विद्यालय मानक क्लब की क्विज प्रतियोगिता 13 अगस्त को आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गुणवत्ता, मानकों और मानक उत्पादों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। विद्यालय मानक क्लब के मेंटर राजेश गुप्ता और प्राचार्य नवरत्न मित्तल ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें स्टेशनरी सामग्री वितरित की।

क्लब के कुल 50 सदस्यों में से 45 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजेश गुप्ता ने मानक उत्पादों के उपयोग, गुणवत्ता मानकों और उपभोक्ता जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला।

क्विज प्रतियोगिता में कनक मीणा ने पहला, धैर्य कुमार ने दूसरा, भूमिका शर्मा ने तीसरा और मुस्कान मीणा ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित