देवधाम जोधपुरिया मेले में रेलिंग में दौड़ा करंट:युवक की मौत, युवती और 2 महिलाएं झुलसी, रेफर

Spread the love

निवाई, 59 मिनट पहले

निवाई में देवधाम जोधपुरिया के लक्खी मेले में बुधवार रात एक हादसा हो गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगी स्टील की रेलिंग में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से 25 साल के युवक की मौत हो गई। हादसे में 17 साल की लड़की और 2 महिलाएं घायल हुईं हैं। तीनों घायलों को निवाई के उप जिला अस्पताल लाया गया।

युवक की नहीं हो पाई पहचान

पुलिस ने बताया- मृतक युवक की उम्र करीब 25 साल है। उसकी पहचान नहीं हो पाई हैं। सदर थाना पुलिस ने शव को उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

घायलों में कोटपूतली जिले के ढाणी नारायणपुर डूंगरी निवासी मंजू देवी (33) पत्नी पुरण गुर्जर, कोटपूतली जिले के अजपुरा, थाना नारायणपुर निवासी बीना देवी (34) पत्नी बद्री प्रसाद गुर्जर, थानागाजी के मानकोट की मनीषा गुर्जर (17) घायल हुईं हैं। मंजू देवी और बीना देवी को उपजिला अस्पताल से टोंक रेफर किया गया। वहीं मनीषा को जयपुर रेफर किया गया हैं।

हादसे में घायल दो महिलाओं को टोंक और युवती को जयपुर रेफर किया गया है।

हादसे में घायल दो महिलाओं को टोंक और युवती को जयपुर रेफर किया गया है।

करंट कैसे आया, जांच के बाद पता चलेगा

पुलिस ने बताया-देवधाम जोधपुरिया में लक्खी मेले के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु हैं। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने में एंबुलेंस को भीड़ के चलते रास्ता बनाने में काफी परेशानी हुई। रेलिंग में करंट कैसे आया और बिजली सुरक्षा में कहां कमी रही, इसकी जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

Related Posts

टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

Spread the love

Spread the loveटोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी कार्यालय का चपरासी गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चपरासी के साथ उसके बेटे को भी तस्करी के आरोपी में पकड़ा गया…

Read more

घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

Spread the love

Spread the loveघाड़ क्षेत्र के कोटड़ा गांव में शनिवार को खेतों में काम कर रहे किसानों को करीब 15 फीट लंबा और 30 किलो वजनी अजगर दिखा। इससे हड़कंप मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

  • October 4, 2026
टोडारायसिंह शिक्षा अधिकारी ऑफिस का चपरासी तस्करी करते गिरफ्तार:नासिरदा में कार से मिला गांजा, बेटे को भी पकड़ा

घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

  • October 4, 2026
घाड़ के कोटड़ा गांव में 15 फीट का अजगर निकला, रेस्क्यू किया

बीसलपुर पाइपलाइन टूटने से सिरोही गांव में पानी बर्बाद:स्कूल के सामने सड़क पर बह रहा पानी, प्रशासन से मरम्मत की मांग

  • October 4, 2026
बीसलपुर पाइपलाइन टूटने से सिरोही गांव में पानी बर्बाद:स्कूल के सामने सड़क पर बह रहा पानी, प्रशासन से मरम्मत की मांग