निवाई, 2 घंटे पहले

निवाई के देवधाम मंदिर जोधपुरिया में मेले के बाद मंदिर ट्रस्ट ने दानपात्र खोले। मंदिर अध्यक्ष नरेश गुर्जर की देखरेख में दानपात्रों की राशि गिनी गई। इसमें कुल 21 लाख 60 हजार 400 रुपए मिले।

ट्रस्ट ने मंदिर की आय-व्यय का विवरण भी सार्वजनिक किया। कोषाध्यक्ष जगदीश बोकण ने आय-व्यय का ब्यौरा दिया, जबकि महामंत्री रतनदीप गुर्जर ने आगे की योजनाओं के बारे में बताया। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रस्ट ने आय-व्यय का विवरण मंदिर परिसर के नोटिस बोर्ड पर भी लगाया।
मेले के दौरान रेलिंग में करंट दौड़ने से पीयूष गुर्जर की मौत हो गई थी। उन्हें मंदिर परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर याद किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे और पीयूष को श्रद्धांजलि दी।
मेले में अच्छी व्यवस्थाएं संभालने के लिए प्रशासन की भूमिका की सराहना की गई। ट्रस्ट ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) गंभीर सिंह को सम्मानित किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मेले में प्रशासन के सहयोग और व्यवस्थाओं की तारीफ की।





