दराब नगर गांव से 19वीं पदयात्रा रवाना:भर्तृहरि महाराज मंदिर के लिए निकली, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Spread the love

झिलाई, 2 घंटे पहले

दतवास क्षेत्र के दराब नगर गांव से रविवार को भर्तृहरि महाराज मंदिर के लिए 19वीं पदयात्रा शुरू हुई। भर्तृहरि मंडल दतवास की ओर से यह पदयात्रा सुबह 7 बजे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ रवाना हुई।

दशरथ सिंह ने श्रद्धालुओं को ध्वज देकर पदयात्रा को रवाना किया। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए भर्तृहरि महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। दतवास और आसपास के गांवों से भी काफी संख्या में श्रद्धालु इस पदयात्रा में जुड़े। पदयात्रियों ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पदयात्रियों का स्वागत किया।

इस मौके पर एडवोकेट गिर्राज शर्मा, लादू मीणा, प्रहलाद मीणा, रामसहाय मीणा, गंगासहाय मीणा, गिर्राज सोनी, राजेश खण्डेलवाल, चंद्रमोहन नामा, सुरेश चौधरी, ब्रजमोहन मीणा, फूलचंद मीणा, भरतलाल, मीठालाल आमट सहित भर्तृहरि मंडल के पदाधिकारी और कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Posts

सुनारा बनी बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश

Spread the love

Spread the loveगांधी जयंती पर क्षेत्र की सुनारा ग्राम पंचायत ने बाल विवाह के खिलाफ मिसाल कायम करते हुए खुद को बाल विवाह मुक्त घोषित किया। भारत सरकार के बाल…

Read more

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित नारी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

Spread the love

Spread the loveशिक्षा से आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास से नेतृत्व और संस्कारों से समाज निर्माण’ का संदेश लेकर पन्नाधाय कॉलेज में जुटीं जिलेभर की छात्राएं की मौजूदगी में युवतियों की शिक्षा, व्यक्तित्व…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सुनारा बनी बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश

  • October 4, 2026
सुनारा बनी बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत क्षेत्र के बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित नारी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

  • October 4, 2026
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शनिवार को आयोजित नारी युवती सम्मेलन में छात्राओं ने पंच परिवर्तन को जीवन में अपनाने और समाज व राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया

माली सैनी समाज ने किया सभापति मयंक का स्वागत

  • October 4, 2026
माली सैनी समाज ने किया सभापति मयंक का स्वागत