झिलाई, 40 मिनट पहले

दतवास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन व परिवहन पर कार्रवाई की। दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध बजरी सहित जब्त की गईं। पुलिस को देख दोनों ड्राइवर मौके से फरार हो गए।

टोंक एसपी रोशन मीना के आदेश पर एएसपी रतनलाल भार्गव के निर्देश में दतवास थानाधिकारी निरमा मीणा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
जब्त वाहनों पर दतवास थाने में दो मामले (161/26, 162/26) दर्ज हुए। इनमें भारतीय न्याय संहिता व एमएमडीआर एक्ट की धाराओं में कार्रवाई हुई। पुलिस फरार ड्राइवरों व मालिकों की तलाश कर रही है।
कार्रवाई टीम में हेड कांस्टेबल नाहर सिंह, रामबिलास, सुखराम, कांस्टेबल मनराज, दीपक, नरेंद्र, रामावतार, ड्राइवर राजकुमार शामिल थे। थाना पुलिस ने बताया, अवैध बजरी खनन पर कार्रवाई जारी रहेगी।






