टोंक में मॉकड्रिल, पेट्रोल-टैंकर से लगी आग पर पाया काबू:कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे, विभागों के बीच देखा तालमेल

Spread the love

टोंक शहर में मॉक ड्रिल के तहत आग बुझाती दमकल।

टोंक शहर के पेट्रोल टैंकर में आग लगने और ड्राइवर की मौत के साथ टैंकर में कई लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक विभागों के अफसर मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। दरअसल, विभागों के बीच तालमेल और राहत कार्यों में तत्परता जांचने के लिए कामधेनु सर्किल पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था।

सूचना मिलते ही सबसे पहले 10 मिनट में शहर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव अपनी पुलिस टीम के साथ सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की सुरक्षा व्यवस्था अपने नियंत्रण में ली और जरूरी कार्रवाई शुरू करवाई। आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया।

मॉकड्रिल का जायजा लेते एसपी रोशन मीना ।

मॉकड्रिल का जायजा लेते एसपी रोशन मीना ।

मॉकड्रिल पर लोगों ने लीं राहत की सांस कामधेनु सर्किल पर अचानक बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौजूदगी और यातायात डायवर्जन को देखकर आसपास में भी दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस के जवानों से मॉक ड्रिल की जानकारी मिलने पर लोगों ने राहत की सांस लीं।

इस दौरान गाड़ियों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान दो दमकल वाहन एवं एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्यों की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया गया। दमकल टीम द्वारा पेट्रोल टैंकर में लगी आग पर काबू पाने की कार्रवाई की गई। जबकि चिकित्सा टीम ने घायलों का उपचार किया और हॉस्पिटल भेजने की कार्रवाई की।

अफसरों के बीच रहा बेहतर तालमेल मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह जांचना था कि यदि अचानक पेट्रोल टैंकर में आग लग जाए तो पुलिस, दमकल, चिकित्सा एवं प्रशासनिक टीमें कितनी तेजी से घटनास्थल पर पहुंचकर आपसी समन्वय के साथ राहत और बचाव कार्य शुरू कर सकती हैं। अधिकारियों ने मौके पर संसाधनों की उपलब्धता, टीमों की प्रतिक्रिया, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और राहत-बचाव कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया।

मौके पर पहुंचे एसपी ने कहा कि आपदा जैसी परिस्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तत्काल सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभालने की कार्यशैली की भी सराहना की।

इनकी रही मौजूदगी मॉक ड्रिल के दौरान एसपी रोशन मीणा, जिला कलेक्टर टीना डाबी, एडीएम विनोद कुमार मीणा, एएसपी रतनलाल भार्गव, शहर कोतवाल भंवरलाल वैष्णव, पुरानी टोंक थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद और सदर थाना अधिकारी अंकेश चौधरी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता