गोविंददेवजी मंदिर में अचानक मची भगदड़:45 मिनट तक पुलिस, एंबुलेंस, बचाव-दल ने संभाला मोर्चा, अनाउसमेंट और सायरन सिस्टम ठप, पंप हाउस बंद, फायर एनओसी तक नहीं

Spread the love

शहर के आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अचानक भगदड़ मचने से दर्शनार्थियों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुंचे और करीब पौन घंटे तक मोर्चा संभाला।

शुरुआत में भगदड़ की सूचना से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में श्रद्धालुओं को पता चला कि यह पूरी कार्रवाई मॉकड्रिल का हिस्सा थी, जिसके बाद उन्होंने राहत की सांस ली।

ADM साउथ युगांतर शर्मा के नेतृत्व में हुई ढाई घंटे की मोकड्रील में मंदिर का फायर फाइंटिंग सिस्टम पूरी तरह फेल साबित हुआ। सुरक्षा जांच के दौरान सबसे बड़ा सवाल ये सामने आया कि मंदिर प्रशासन के पास फायर एनओसी तक नहीं है।

आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ मचने से दर्शनार्थियों में हड़कंप मच गया।

आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर परिसर में अचानक भगदड़ मचने से दर्शनार्थियों में हड़कंप मच गया।

फायर फाइटिंग सिस्टम ठप

तस्वीरों में पूरे घटनाक्रम को समझे तो पहले राजभोग झांकी के दौरान टेट गिरने और श्रद्धालु घायल होने का दृश्य बनाकर मोक ड्रील शुरू की गई। लेकिन फायर फाइटिंग सिस्टम ही चालू नहीं हुआ। हाइड्रेंट के वॉल्व खोलने पर पानी का प्रेशर नहीं बना। इतना ही नहीं पंप हाउस पूरी तरह बंद मिला।

सायरन और अनाउसमेंट फेल

आपात स्थिति से निपटने के लिए सायरन और अनाउसमेंट के लिए अलार्म की व्यवस्था भी नहीं मिली। चार में से केवल तीन हूटर ही चालू अवस्था में पाए गए। वहीं अनाउसमेंट सिस्टम भी ठप रहा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुंचे और करीब पौन घंटे तक मोर्चा संभाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव एवं राहत दल मौके पर पहुंचे और करीब पौन घंटे तक मोर्चा संभाला।

तालमेल की कमी

पुलिस, चिकित्सा, नागरिक सुरक्षा और फायर ब्रिगेड की टीमों के रेस्पॉंस टाइम की जांच के दौरान विभिन्न विभागों के बीच आपसी समंवय और तालमेल का अभाव दिखा।

आपात स्थिति से निपटने का किया अभ्यास

थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि कलेक्टर के आदेश पर यह मॉकड्रिल आयोजित की गई थी। इसका उद्देश्य मंदिर में अचानक भगदड़ जैसी आपात स्थिति पैदा होने पर पुलिस, बचाव दल और अन्य संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना था।

मॉकड्रिल के दौरान यह देखा गया कि किसी आपात स्थिति में संबंधित विभाग कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हैं। साथ ही सभी टीमों के रिस्पॉन्स टाइम को भी नोट किया गया।

मॉकड्रिल के दौरान यह देखा गया कि किसी आपात स्थिति में संबंधित विभाग कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हैं।

मॉकड्रिल के दौरान यह देखा गया कि किसी आपात स्थिति में संबंधित विभाग कितनी तेजी से मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हैं।

एडीम साउथ युगांतर शर्मा ने कहा कि मंदिर प्रबंधन को आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है। मंदिर प्रबंधन की ओर से पेश किए गए नक्शे और ड्रिल के निष्कर्ष पर पुलिस के साथ चर्चा कर अंतिम प्लान तैयार किया जाएगा।

Related Posts

भारतीय पायलट पर हमले के आरोपी का नाम हमाम अल-हमामी:दावा- अलकायदा से प्रभावित था, कट्टरपंथी सोच के चलते ओमान एयर से निकाला गया

Spread the love

Spread the loveहमाम अल हमामी ने ही भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किया था। उसने स्वीकार किया कि वह प्लेन क्रैश कराना चाहता था। इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की…

Read more

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

  • October 3, 2026
एशियन गेम्स ब्रांज मेडलिस्ट धर्मवीर चौधरी निवाई पहुंचे:मंडी सचिव सहित व्यापारियों ने किया स्वागत, डीएसपी भी रहे मौजूद

टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

  • October 3, 2026
टोंक में 20वां कला पर्व ‘क्रेयान्स’ शुरू:रूस-नेपाल सहित देश के कई राज्यों से पहुंचे चित्रकार; दिखाएंगे अपने कल्चर का हुनर

सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता

  • October 3, 2026
सरकारी स्कूलों में अब होगा रीडिंग पीरियड:अलग-अलग गतिविधियों से स्टूडेंट्स में विकसित होगी पढ़ने और समझने की क्षमता