टोंक में कलाकारों का 20वां महाकुंभ ‘क्रेयान्स’:नेपाल-रूस समेत देशभर के चित्रकार-मूर्तिकार दिखाएंगे कला

Spread the love

टोंक, 33 मिनिट पहले

कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में टोंक एक बार फिर देश-विदेश के कलाकारों की मेजबानी करने जा रहा है। अंतरंग कला एवं एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी, टोंक और राजस्थान ललित कला अकादमी, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ का आयोजन 2 से 4 अक्टूबर तक शिवम मैरिज गार्डन, टोंक में किया जाएगा।

नेपाल और रूस के कलाकार भी दिखाएंगे अपनी कला

कार्यक्रम संयोजक डॉ. हनुमान सिंह राजावत ने बताया – तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय कला पर्व में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशों के ख्यातनाम चित्रकार और मूर्तिकार भी भाग लेंगे। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और राजस्थान के कलाकारों के अलावा नेपाल और रूस के कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

उत्कृष्ट कलाकृतियों को मिलेंगे पुरस्कार

कला पर्व के दौरान विभिन्न कला श्रेणियों में कलाकारों की उत्कृष्ट और सृजनात्मक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। बेहतर कला प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय कला रत्न समेत कई सम्मान

कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देश-विदेश के प्रमुख कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय कला रत्न, राष्ट्रीय कला रत्न और राज्य कला रत्न जैसे सम्मानों से नवाजा जाएगा। यह आयोजन कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ देश-विदेश के कलाकारों के बीच कला एवं सांस्कृतिक संवाद का महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करेगा।

आयोजन की तैयारियां पूरी, समितियों को सौंपी जिम्मेदारियां

कलापर्व सचिव पुष्पेन्द्र जैन ने बताया कि 20वें अंतरराष्ट्रीय कला पर्व ‘क्रेयान्स’ के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं, ताकि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और बेहतर तरीके से पूरी की जा सकें।

इस पुनीत अवसर पर आयोजकों ने कला प्रेमियों, कलाकारों और आमजन से इस अंतरराष्ट्रीय कला पर्व में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव