टोंक-मथुरा बस सेवा का समय बदला:नदबई सहित कई शहरों को मिलेगा फायदा, दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी

Spread the love

टोंक से मथुरा के बीच शुरू की गई नई रोडवेज बस सेवा के समय में बदलाव किया गया है। टोंक डिपो की ओर से संचालित यह बस सेवा प्रतिदिन चलेगी। बस के संचालन से टोंक, जयपुर, दौसा, महुआ, नदबई, कुम्हेर, सौंख, गोवर्धन और मथुरा के बीच यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। नई समय-सारणी के अनुसार बस सुबह टोंक से रवाना होकर दोपहर में नदबई और शाम को मथुरा पहुंचेगी।

टोंक से मथुरा जाने का यह रहेगा समय

नदबई बस स्टैंड प्रभारी ने बताया कि टोंक से बस सुबह 8:20 बजे रवाना होगी और करीब 11:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए बस दोपहर 3:30 बजे नदबई पहुंचेगी। इसके बाद बस दोपहर 3:50 बजे कुम्हेर, शाम 4:10 बजे सौंख, शाम 4:30 बजे गोवर्धन और शाम 5:30 बजे मथुरा पहुंचेगी। इससे यात्रियों को टोंक से मथुरा के साथ-साथ बीच के प्रमुख शहरों के लिए भी सीधी बस सुविधा मिलेगी।

मथुरा से टोंक के लिए सुबह 7 बजे रवाना होगी बस

इसी तरह वापसी में बस मथुरा से सुबह 7 बजे रवाना होगी। बस सुबह 7:40 बजे गोवर्धन पहुंचेगी और इसके बाद निर्धारित मार्ग से होते हुए सुबह 9 बजे नदबई पहुंचेगी। नदबई से रवाना होने के बाद बस दोपहर 1 बजे जयपुर और दोपहर 3:40 बजे टोंक पहुंचेगी। इस समय-सारणी से मथुरा और गोवर्धन जाने वाले यात्रियों के साथ सुबह मथुरा से लौटने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।

नदबई सहित आसपास के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

नई बस सेवा शुरू होने से नदबई क्षेत्र के यात्रियों को टोंक, जयपुर, कुम्हेर, सौंख, गोवर्धन और मथुरा के लिए आवागमन का एक नया विकल्प मिला है। विशेष रूप से गोवर्धन और मथुरा जाने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

Related Posts

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

Spread the love

Spread the loveगायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की तरफ से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा कराई गई। इसमें टोंक के 6000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया। यह परीक्षा 90 केंद्रों पर…

Read more

उनियारा कॉलेज में गांधी-शास्त्री जयंती पर दांडी मार्च रैली निकाली:प्रश्नोत्तरी में च्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया, नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

Spread the love

Spread the loveराजकीय कॉलेज उनियारा में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) और ‘नई किरण: नशा मुक्ति केंद्र’ ने मिलकर कई कार्यक्रम…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड