टोंक के सभी 10 निकायों में अब कांग्रेस-भाजपा में मुकाबला:निवाई में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी ने नामांकन वापस लिया

Spread the love

टोंक, 7 घंटे पहले

टोंक नगर परिषद चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन भरने वाले पार्षद ओम पांडे ने आज नामांकन वापस ले लिया है।

टोंक जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत अध्यक्ष (सभापति) पद के लिए नाम वापसी के अंतिम दिन शुक्रवार को 6 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए है।

इनमें टोंक नगर परिषद के चेयरमैन के लिए निर्दलीय नामांकन भरने वाले भाजपा के ओम पांडे ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालो में सबसे चौंकाने वाला नाम निवाई नगर पालिका के तीन बार चेयरमैन रह चुके दिलीप इसरानी ने बीजेपी के पक्ष में अपना नामांकन वापस ले लिया है। इनके अलावा चार अन्य ने भी निवाई समेत अन्य नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए भरे गए नामांकन वापस ले लिया है।

इसी के साथ अब जिले की दस नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रहे हैं। अब सभी दस नगर निकायों में बीजेपी कांग्रेस के बीच 21 सितंबर को सीधा चुनावी मुकाबला होगा।

निवाई में पूर्व पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र जयसिंहपुरा के समर्थन में नाम वापस ले लिया है।

निवाई में पूर्व पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी ने बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र जयसिंहपुरा के समर्थन में नाम वापस ले लिया है।

इन जगह सीधी टक्कर

  • देवली नगर पालिका: अध्यक्ष पद के लिए बनवारी लाल बैरवा का मुकाबला कजोड़ी देवी से होगा।
  • डिग्गी नगर पालिका: कर्मचंद का मुकाबला अरविंद से होगा।
  • दूनी नगर पालिका में अर्चना बड़गुर्जर का मुकाबला अर्चना देवी से होगा।
  • लांबाहरिसिंह नगर पालिका: अनिता का मुकाबला सोनिया कुमारी से होगा।
  • मालपुरा नगर पालिका: अध्यक्ष पद पर मो. हनीफ का मुकाबला जिनेंद्र जैन से होगा।
  • टोडारायसिंह नगर पालिका: सत्यनारायण सैनी का मुकाबला संत कुमार से होगा।
  • पीपलू नगर पालिका: पंकज बैरवा का मुकाबला रमेश से होगा।
  • उनियारा नगर पालिका: नरेश कुमार गुर्जर का मुकाबला अभय सिंह से होगा।
  • निवाई नगर पालिका: रेखा जैन का मुकाबला नरेंद्र कुमार से होगा।
  • टोंक नगर परिषद: अध्यक्ष पद के लिए मयंक गोयल का मुकाबला प्रहलाद सिंह से होगा।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव