
झिलाय गांव के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्री 1008 सुपार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की शांतिधारा की। इसके बाद नित्य नियम पूजा संपन्न हुई, जिसमें देव शास्त्र गुरु पूजा, नव देवता पूजा, भगवान शांतिनाथ पूजा और सुपार्श्वनाथ भगवान की विशेष पूजा-अर्चना शामिल थी।
पूजा के उपरांत भगवान सुपार्श्वनाथ का निर्वाण कांड पढ़ा गया और निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस कार्यक्रम में प्रहलाद भूखारी, संजय भूखारी, भागचंद, पंकज जैन, रामबाबू, अंशुल, मंजू जैन, ललिता देवी, विमला देवी, नीलम, मिथिलेश, सुमन देवी और हेमलता सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।





