
निवाई में भगवान देवनारायण मंदिर जोधपुरिया ट्रस्ट ने अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक सहायता दी है। 1 अक्टूबर को मंदिर परिसर के बाहर बनी दुकानों में आग लगने से नुकसान हुआ था। इससे कई दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया था।

ट्रस्ट ने सभी पीड़ित दुकानदारों को कुल 9.46 लाख रुपए की मदद दी। ट्रस्ट अध्यक्ष नरेश गुर्जर, महामंत्री रतनदीप गुर्जर और कोषाध्यक्ष जगदीश बोकण ने चेक सौंपे। पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रस्ट धार्मिक गतिविधियों के साथ सामाजिक कामों में भी अपनी जिम्मेदारी निभाता है।

ट्रस्ट ने सभी पीड़ित दुकानदारों को कुल 9.46 लाख रुपए की मदद दी।
ट्रस्ट ने पहले भी मेले में करंट से युवक की मौत पर परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता दी थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चेलरवाल ने निजी कोष से हर दुकानदार को 15-15 हजार रुपए दिए। पूर्व अध्यक्ष फूलचंद लांगड़ी ने भी हर दुकानदार को 10-10 हजार रुपए की मदद की। इस सहायता से दुकानदारों को तुरंत आर्थिक संबल मिला।





