जयपुर- सेंट्रल पार्क से चार्टर्ड अकाउंटेंट का किडनैप:मर्सिडीज कार में लेकर भागे, 15KM दूर पलटी गाड़ी, CA को छोड़कर आरोपी फरार

Spread the love

जयपुर के सेंट्रल पार्क की पार्किंग से दो बदमाशों ने एक 50 साल के चार्टर्ड अकाउंटेंट राजीव गुप्ता का अपहरण कर लिया। मोती डूंगरी थाना क्षेत्र के रहने वाले सीए ने पुलिस को बताया कि मॉर्निंग वॉक के बाद वे अपनी मर्सिडीज कार में बैठ रहे थे।

इसी दौरान दो आरोपी पिस्टल-चाकू के साथ उनकी कार में घुस गए। किडनैपर उन्हें आमेर थाना क्षेत्र की ओर ले गए। यहां उन्होंने चलती कार का गेट खोलकर मदद मांगने की कोशिश की।

इस दौरान आरोपी ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार एक बाइक से टकराकर पलट गई। दोनों आरोपी सीए को मौके से छोड़कर फरार हो गए। एसीपी पूनम ने बताया कि राजीव गुप्ता ने अशोक नगर थाना में किडनैपिंग की एफआईआर दर्ज कराई है।

3 पॉइंट में समझिए पूरा घटनाक्रम

1. कार के अंदर घुसे बदमाश: राजीव गुप्ता ने बताया कि वो सुबह 6.30 बजे पार्क में आए थे। करीब एक घंटे बाद वो घर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही कार का गेट खोला एक बदमाश पिस्टल के साथ बैकसीट पर बैठ गया। मैं कुछ संभल पाता इससे पहले ही दूसर बदमाश मुझे ड्राइविंग सीट से धकेलते चाकू लेकर ड्राइविंग सीट पर बैठ गया।

2. जान से मारने की धमकी: सीए ने बताया बदमाश कार को दौड़ाते हुए आमरे की तरफ ले गए। रास्ते में आरोपियों ने उन्हें हथियार दिखाकर धमकाया, जान से मारने की धमकी दी। गुप्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच थी। पीछे वाले आरोपी ने उन पर पिस्टल तान रखी थी।

3. करीब 15 किलोमीटर दूर पलटी कार: आरोपी शहर से होते हुए कार को दिल्ली रोड की तरफ ले गए। पीली की तलाई एरिया के पास मैंने चलती कार का गेट खोलकर पैर बाहर लटका दिए और चिल्लाकर मदद मांगी। इस दौरान ड्राइवर का ध्यान भटक गया और कार आगे चल रही बाइक से टकरा गई। स्पीड ज्यादा होने के कारण सड़क किनारे के नाले में पलट गई। दोनों आरोपी कार के विंडो से निकलकर फरार हो गए।

अब देखिए- घटना से जुड़ी PHOTOS

कार के हाईवे के किनारे पलटने के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इस दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए।

कार के हाईवे के किनारे पलटने के बाद लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। इस दौरान दोनों आरोपी फरार हो गए।

पुलिस कार को क्रेन से उठवाकर आमेर थाने लेकर पहुंची। यहां पहुंचे अधिकारियों ने बताया आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस कार को क्रेन से उठवाकर आमेर थाने लेकर पहुंची। यहां पहुंचे अधिकारियों ने बताया आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार के अंदर से एक पिस्टल और चाकू मिला है। पिस्टल नकली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार के अंदर से एक पिस्टल और चाकू मिला है। पिस्टल नकली है।

पुलिस को आशंका, बदमाशों ने की थी रेकी

सीए ने पुलिस को बताया कि वो डेली सुबह 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए पार्क में आते हैं। यहां से करीब 7.30 बजे पार्क के गेट नंबर-4 से बाहर निकलते हैं। पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि हो सकता है कि बदमाश उनकी कई दिनों से रेकी कर रहे हो। गुरुवार को मौका मिलने पर उन्होंने किडनैप कर लिया हो।

अशोक नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराने भेजा

कार पलटने की सूचना मिलने पर आमेर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा मौके पर पहुंचे थे। उन्हें सीए ने किडनैपिंग की कोशिश की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम ने आसपास के एरिया में नाकाबंदी करवाई। इसके बाद सीए से थानाधिकारी ने कहा कि-आपका के साथ घटना अशोक नगर थाना क्षेत्र में हुई है। इसलिए एफआईआर वहीं दर्ज करानी होगी।

जहां से किडनैपिंग, उसे हिस्से के सीसीटीवी कैमरे खराब

सीए की किडनैपिंग गेट नंबर चार से की गई थी। पार्क के इस एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब हैं। जबकि, इस पार्क में कई बार सीएम व दूसरे वीवीआईपी भी मॉर्निंग वॉक व दूसरे इवेंट के लिए अक्सर आते हैं। सेंट्रल पार्क के एक तरफ जयपुर सचिवालय और हाईकोर्ट भी है। इसके बावजूद पार्क में सिक्योरिटी को लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।

सेंट्रल पार्क के पास पहले भी हुईं कई वारदात

1. बिजनेसमैन की बेटी के साथ हुई थी लूट: करीब 2 महीने पहले सेंट्रल सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक पर आई बिजनेसमैन की बेटी के गले से सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया था। अशोक नगर थाना पुलिस सेंट्रल पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाश की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया था। पूरी खबर पढ़िए…

2. महिला का गला दबाकर लूट, एक घंटे बेहोश पड़ी रही: करीब एक साल पहले भी सेंट्रल पार्क में एक महिला के साथ लूट हुई थी। बदमाशों ने महिला को गला और मुंह दबाकर बेहोश कर दिया। फिर 2 सोने की अंगूठी और 1 चांदी की अंगूठी निकाल ले गए।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव