जयपुर में 6 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग,80 लोग फंसे:धुएं से सांस लेने में दिक्कत होने लगी, पार्किंग में 12 बाइक और 3 कार जली

Spread the love

जयपुर में एक रिहायशी अपार्टमेंट में आग लग गई। 6 मंजिला बिल्डिंग में 80 लोग फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग से पार्किंग में खड़ी 12 बाइक और 3 कार जल गई।

फायर ब्रिगेड टीम ने 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी झुलसा या चोटिल नहीं हुआ है।

घटना कालवाड़ थाना क्षेत्र के मंगलम सिटी की रविवार दोपहर 2:45 बजे की है। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। आग की लपटों ने पार्किंग में खड़े वाहनों को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते पार्किंग में खड़े दर्जनभर वाहन जलने लगे।

पहले देखें आग की PHOTOS

आग लगने से 3 कारें जल गईं।

आग लगने से 3 कारें जल गईं।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।

पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया।

आग लगने के बाद बिल्डिंग से लोगों को बाहर निकाला गया।

आग लगने के बाद बिल्डिंग से लोगों को बाहर निकाला गया।

धुएं से अपार्टमेंट के लोगों की भरने लगी सांस

SHO दिलीप सिंह ने बताया- कालवाड़ रोड पर मंगलम सिटी के ए-ब्लॉक स्थित रिहायशी अपार्टमेंट की पार्किंग में रविवार दोपहर आग लग गई। पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलने लगी।

अपार्टमेंट में धुआं भरने से बिल्डिंग में मौजूद 80 लोग अंदर ही फंस गए। बिल्डिंग से लपटें उठती देख आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर कालवाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से फ्लैट्स में फंसे 80 लोगों को बाहर निकाला।

4 दमकलों ने पाया आग पर काबू

पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। चार गाड़ियों की मदद से करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया- हादसे में कोई भी झुलसा या चोटिल नहीं हुआ है।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित