चाणक्य नीति:सुखी रहना चाहते हैं, तो 3 कामों से बचें, इनकी वजह से जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं

Spread the love

आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति नाम का एक ग्रंथ रचा था। इस ग्रंथ में जीवन को सुखी और सफल बनाने वाली नीतियां बताई गई हैं। इस ग्रंथ के पहले अध्याय की चौथी नीति में आचार्य चाणक्य ने 3 ऐसे काम बताए हैं, जिनकी वजह से जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं, जो लोग सुख चाहते हैं, उन्हें इन कामों से बचना चाहिए…

चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख व्यक्ति को बार-बार समझाने से, दुष्ट लोगों से रिश्ता रखने से और हमेशा अकारण दुखी रहने वाले लोगों के साथ रहने से बुद्धिमान व्यक्ति भी परेशान और कमजोर हो सकता है।

1. मूर्ख व्यक्ति को समझाने में समय बर्बाद न करें

हम अक्सर सोचते हैं कि अगर सामने वाला व्यक्ति हमारी बात समझ नहीं रहा है, तो हमें उसे और अच्छी तरह समझाना चाहिए, लेकिन हर व्यक्ति सीखना चाहता हो, यह जरूरी नहीं है।

जो व्यक्ति अपनी गलती स्वीकार ही नहीं करना चाहता, जो व्यक्ति मूर्ख है, उसे बार-बार समझाने में हमें हमारी ऊर्जा खर्च नहीं करनी चाहिए। इसका मतलब यह नहीं कि किसी को ज्ञान ही न दें, हमें उन लोगों को समझाने की कोशिश करनी चाहिए, जो अच्छी बातें समझना चाहते हैं और हमारा सम्मान करते हैं।

2. बुरे व्यक्ति के साथ रहने से बचें

इस नीति में दुष्ट यानी बुरे लोगों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बुरा व्यक्ति यानी ऐसा व्यक्ति जो लगातार झूठ बोलता है, धोखा देता है, अपने स्वार्थ के लिए दूसरों का इस्तेमाल करता है, जानबूझकर रिश्तों में तनाव पैदा करता है, किसी भी तरह का अधार्मिक काम करता है। ऐसे लोगों के साथ रहने से हमारी बुद्धि भी दूषित हो सकती है। ये लोग किसी का भी जीवन बर्बाद कर सकते हैं। ऐसे लोग कभी भी हमें धोखा दे सकते हैं। इसलिए बुरे लोगों से दूर रहना चाहिए।

3. अकारण हमेशा दुखी रहने वाले लोगों की संगत में न रहें

दुखी व्यक्ति का साथ देना चाहिए, लेकिन जो लोग अकारण ही हमेशा दुखी रहते हैं, हर जगह नकारात्मकता देखते हैं, अच्छाई में भी बुराई खोजते हैं, ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। बार-बार शिकायत करने वाले और निराशा का वातावरण बनाने वाले लोग हमारे मन को भी नकारात्मक बना सकते हैं। इसलिए ऐसे लोगों से बचना चाहिए।

चाणक्य की यह नीति हमें दूसरों को बदलने से ज्यादा अपने चुनावों को बेहतर बनाने की सीख देती है। अच्छी संगति हमें आगे बढ़ा सकती है और गलत संगत हमारी ऊर्जा को खत्म कर सकती है।

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों से चंद्रगुप्त को बनाया था सम्राट

आचार्य चाणक्य का जन्म करीब 375 ईसा पूर्व माना जाता है। वे कुशल राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, शिक्षक और कूटनीतिज्ञ थे। उन्हें कौटिल्य और विष्णु गुप्त के नाम से भी जाना जाता है। चाणक्य ने चंद्रगुप्त को अपनी नीतियों के बल पर सम्राट बना दिया था। उन्होंने कौटिल्य का अर्थशास्त्र और चाणक्य नीति जैसे ग्रंथों की रचना की थी।

Related Posts

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:सोचते, बोलते और काम करते समय 9 बातें ध्यान रखें, जीवन हो सकता है सफल

Spread the love

Spread the loveजीवन को सही दिशा देने के लिए हमें अपने मन, वाणी और कर्म, इन तीनों पर ध्यान देना चाहिए। समय-समय पर खुद का निरीक्षण करें कि हमारे विचार…

Read more

मेंटल हेल्थ- पेरेंट्स से मिलने पर ट्रिगर होता चाइल्डहुड ट्राॅमा:वे आज भी बहुत लड़ते हैं, एक-दूसरे को ताने देते हैं, क्या करूं

Spread the love

Spread the loveसवाल- मेरी उम्र 40 साल है। मेरे पेरेंट्स काफी बूढ़े और कमजोर हो चुके हैं। लेकिन मैं जब भी उनसे मिलती हूं, तो मेरे बचपन का पुराना ट्रॉमा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव