
निवाई के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरावदा के दो विद्यार्थियों का अंडर-14 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर चयन हुआ है। विद्यालय परिवार, अभिभावकों और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

समाजसेवी ने 1100-1100 रुपए का पुरस्कार दिया
प्रधानाचार्य जयनारायण मीणा ने बताया कि कक्षा 8वीं के छात्र शुभम गुर्जर और कक्षा 7वीं की छात्रा टीना गुर्जर का चयन हुआ है। शुभम हीरालाल गुर्जर के बेटे और टीना सुरज्ञान गुर्जर की बेटी हैं। दोनों कुरावदा के रहने वाले हैं।

उनके चयन से विद्यालय और कुरावदा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने दोनों खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
समाजसेवी कैलाश सिंह उमरवाल ने शुभम और टीना को व्यक्तिगत रूप से 1100-1100 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और खेलों में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।






