चाकू की नोंक पर कूरियर एजेंट से 38 लाख लूटे:बंधक बनाकर ऑफिस में करवाया कॉल, रकम लूटकर चलती गाड़ी से फेंका

Spread the love

जयपुर में चाकू की नोंक पर कूरियर एजेंट से 38 लाख रुपए लूटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एजेंट को बंधक बना लिया था और जान से मारने की धमकी देकर कूरियर ऑफिस में फोन करवाकर 38 लाख रुपए दिलवाकर लूट लिए। मामले में पीड़ित ने रविवार को मानसरोवर थाने में FIR दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है।

SHO (मानसरोवर) सतीश चन्द ने बताया- माणक चौक इलाके में रामलला का रास्ता निवासी ठाकुर जुगाजी (34) ने शिकायत दर्ज कराई। वह एक कुरियर कंपनी में नौकरी करता है। ठाकुर जुगाजी ने रिपोर्ट में बताया कि 26 अगस्त की दोपहर करीब 11 बजे रायपुर कुरियर ऑफिस से उसके पास कॉल आया।

ऑफिस वालों ने बताया- गुप्ता रियल स्टेट करके उसके पास कॉल आएगा। उनके कुरियर को लेकर ऑफिस में कॉल कर जानकारी देने को कहा। करीब एक घंटे बाद ठाकुर जुगाजी के पास एक युवक का कॉल आया। कॉल करने वाले ने गुप्ता रियल स्टेट से बोलना बताया। कुरियर पॉर्सल देने की कहकर उसे मानसरोवर स्थित जयपुर हॉस्पिटल बुलाया।

गाड़ी में बनाया बंधक

पीड़ित के बताए एड्रेस पर पहुंचने पर उसके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाला युवक इनोवा गाड़ी में अपने 3 साथियों के साथ बैठा मिला। पीड़ित को बोला गया था कि इनोवा गाड़ी के पास पहुंचकर पार्सल देना है। प्लानिंग के तहत चारों बदमाशों ने गाड़ी के अंदर रखे पॉर्सल में 38 लाख रुपए होना बताया। पॉर्सल चेक करने की कहकर गाड़ी के अंदर आकर बैठने की कहा। इनोवा में बैठते ही चाकू की नोंक पर बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया।

मारपीट कर करवाया ऑफिस कॉल

बंधक बनाकर बदमाशों ने कुरियर एजेंट के साथ मारपीट की और धमकी देकर उसके रायपुर ऑफिस से कॉल कर 38 लाख रुपए दिलाने को कहा। विरोध करने पर बदमाशों ने एजेंट को अवैध तरीके से बंधक बनाकर मारपीटी की।

पीड़ित ने डर के मारे आरोपियों के कहे अनुसार ऑफिस में कॉल किया और बदमाशों के 38 लाख रुपये का पार्सल न मिलने के बावजूद ऑफिस को रुपये लेने के लिए कह दिया। जयपुर में एजेंट ठाकुर जुगाजी को रुपए मिलने की बात सुनकर रायपुर ऑफिस की ओर से वहां पहुंचे बदमाशों के साथी को 38 लाख रुपए दे दिए गए। रायपुर में साथी को रुपए मिलने की सूचना मिलते ही बदमाशों ने उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया और फरार हो गए।

Related Posts

जज ने कविता पढ़कर पूरे परिवार को दी उम्रकैद:प्रेमिका के हत्यारे से बोलीं- न्याय का संदेश यही, निर्दोष का खून व्यर्थ नहीं

Spread the love

Spread the loveटोंक, 1 घंटे पहले टोंक की SC-ST कोर्ट ने प्रेमिका की हत्या के दोषी प्रेमी, उसकी मां, बहन और भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जज आरती…

Read more

ब्लैकबोर्ड-मेरी बेटी से रेप किया, कलेजा निकालकर खा गए:संतान के लिए पड़ोसी ने तांत्रिक के कहने पर जुबान काटी, आंख फोड़ी

Spread the love

Spread the loveउत्तर प्रदेश के कानपुर का एक मोहल्ला। दिवाली के ठीक अगले दिन। शोर शांति में तब्दील हो चुका था। सुबह करीब 5 बजे कुछ औरतें टहल रही थीं।…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित