चाइनीज मांझे से बाइक सवार युवक की गर्दन कटी:खून से लथपथ हालत में पहुंचाया अस्पताल, 5 से ज्यादा टांके आए, रणगमा तालाब के पास हादसा

Spread the love

करौली-मंडरायल मार्ग पर रणगमा तालाब के पास चाइनीज मांझे से एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। युवक मंडरायल से कैलादेवी जा रहा था। गंभीर रूप से घायल युवक को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

खिरकन मंडरायल निवासी कमल किशोर शर्मा एक अन्य युवक के साथ बाइक पर कैलादेवी जा रहा था। इसी दौरान रणगमा तालाब के पास वो चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया।

गर्दन में 5 से ज्यादा टांके आए घायल युवक की पहचान खिरकन मंडरायल निवासी कमल किशोर शर्मा 40 पुत्र रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी गर्दन में 5 से ज्यादा टांके आए हैं। कमल किशोर ने बताया कि वह एक अन्य युवक के साथ बाइक पर कैलादेवी जा रहा था, तभी रणगमा तालाब के पास अचानक चाइनीज मांझा उसकी गर्दन से टकरा गया।

खून से लथपथ हालत में कमल किशोर को उसके साथी ने तुरंत करौली अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल कमल किशोर को गर्दन में 5 से ज्यादा टांके लगाए गए।

खून से लथपथ हालत में कमल किशोर को उसके साथी ने तुरंत करौली अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल कमल किशोर को गर्दन में 5 से ज्यादा टांके लगाए गए।

खून से सन गए कपड़े कमल किशोर को गर्दन में जलन और खून बहने का एहसास तब हुआ, जब उसके कपड़े खून से सन गए। खून बहता देख उसकी हालत बिगड़ गई। उसके साथी ने उसे तुरंत करौली अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद चाइयनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले ही जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने चाइनीज और धातु युक्त मांझे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। इसके बावजूद, बाजार में इसकी बिक्री जारी है, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित