
ग्राम गिरधारीपुरा से शीतला माता मंदिर, चाकसू के लिए पांचवीं विशाल पदयात्रा शुरू हुई। यह पदयात्रा श्री वीर तेजाजी मंदिर से गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा और महा आरती के साथ रवाना हुई।
पदयात्रा घास भेरू मंदिर और बुडला बालाजी मंदिर से होते हुए रजवास निवाई पहुंची। यहां सूरज गुर्जर, संजय शर्मा, कानाराम, अशोक कुमार, केदार ताखर, हनुमान गुर्जर और चिरंजी शर्मा ने सभी पदयात्रियों का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
रविवार सुबह 5 बजे शीतला माता मंदिर में ध्वज चढ़ाया जाएगा। इसके बाद महाआरती होगी और प्रसादी का भोग लगाया जाएगा।






