किन्नर निशा 700-किमी दूर हरिद्वार से कावड़ लेकर देवली पहुंची:लोगों ने तिलक और साफा पहनाकर स्वागत किया, शिव मंदिर में करेगी जलाभिषेक

Spread the love

टोंक के देवली की किन्नर निशा 700-किमी दूर हरिद्वार से कावड़ लेकर देवली पहुंची। वहां से लोगों की खुशी और सुख समृद्धि की मनोकामना को लेकर देवली स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए कावड़ लेकर रवाना हुई। अभी यह टोंक जिले के सरोली पहुंच चुकी है। 25 अगस्त को यह देवली पहुंचेगी।

जहां पेट्रोल पंप तिराहा से इन्हें रैली के रूप में अर्धनारीश्वर मंदिर पहुंचेगी। जहां हजारों लोगों की मौजूदगी में अर्धनारीश्वर भगवान का हरिद्वार से लाए जल से जलाभिषेक करेगी। इस दौरान उनकी गुरु पायल किन्नर समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने किन्नर निशा का तिलक लगाकर और साफा पहनाकर स्वागत किया।

किन्नर निशा बाई 700 किमी दूर हरिद्वार से कावड़ लेकर देवली पहुंची।

किन्नर निशा बाई 700 किमी दूर हरिद्वार से कावड़ लेकर देवली पहुंची।

700 किमी दूर से कावड़ लेकर आई

किन्नर निशा ने बताया कि पहली बार वह कावड़ लेकर आई हूं। करीब सात सौ किमी दूर से कावड़ लाने का जज्बा उनके गुरु और लोगों के स्नेह से आया है। वह रोजाना 25-30 किमी चलती है। उसके साथ दो तीन लोग भी रहते है।

आज 25 दिन से ज्यादा का सफर तय किया है। राजस्थान के बाहर की सीमा से भी गुजरी हूं, लेकिन रास्ते में लोगों ने इतना प्यार दिया कि उन्हें एक पल भी नहीं लगा कि वह अपने जिले या प्रदेश से बाहर है। जब सब जगह लोगाें का खूब मान-सम्मान और स्नेह मिला है। लोग जगह- जगह स्वागत सत्कार कर रहे है।

किन्नर निशा बाई का कावड़ लेकर टोंक जिले के सरोली पहुंच चुकी है। जहां लोगाें ने उनका स्वागत किया

किन्नर निशा बाई का कावड़ लेकर टोंक जिले के सरोली पहुंच चुकी है। जहां लोगाें ने उनका स्वागत किया

राम के समय से कर रहे है धार्मिक कार्य

किन्नर निशा बाई ने बताया- किन्नर राम के सामने भी धार्मिक, सामाजिक कार्य करता आया है। पहले प्रचार-प्रसार के साधन नहीं थे, तो यह सीमित लोगों तक ही जानकारी रहती थी। आज का समय पूरी तरह से सोशल मीडिया का है तो ऐसे में काम नजर आता है। किन्नर सदियों से परोपकार, धार्मिक कार्यों में भागीदारी निभाता रहा है।

किन्नर निशा बाई का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

किन्नर निशा बाई का साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित