निवाई, 15 घंटे पहले

निवाई की धार्मिक नगरी में रक्तांचल पर्वत की तलहटी स्थित सिद्धपीठ महाकाली कंकाली माता मंदिर में श्री देवी सहस्त्रचण्डी पाठ अनुष्ठान शुरू हुआ। श्री शक्ति पीठ संस्थान के तत्वावधान में विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से इसे शुरू किया।

मंदिर प्रांगण को अनुष्ठान के लिए खास सजाया गया, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। मंदिर अध्यक्ष शंकरलाल सौनी ने बताया कि यह पाठ आचार्य पं. रविप्रकाश शर्मा के सानिध्य में रोज आयोजित हो रहा है।

मुख्य यजमान डॉ. मनेष कुमावत और सुनीता कुमावत ने देव-आवाहन, कलश स्थापना व नवग्रह पूजन के साथ अनुष्ठान शुरू किया। 21 पंडितों की टोली ने वेद-मंत्रों और दुर्गा सप्तशती के श्लोकों का पाठ किया।
पुजारी नारायण शर्मा ने माता रानी का सुगंधित फूलों से श्रृंगार किया। पाठ के बाद महाआरती हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। उन्होंने जयकारे लगाए और सुख-समृद्धि की कामना की।





