
टोंक में 108 एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी ने शनिवार को सुबह 5.20 बजे प्रसूता को प्रसव पीड़ा ज्यादा होने के बाद एंबुलेंस को रोड किनारे खड़ी करके सुरक्षित नॉर्मल डिलीवरी करवाई।
महिला ने लड़के को जन्म दिया है। मां और बच्चा दोनों सुरक्षित है। जिन्हें निवाई के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद परिजनों और एंबुलेंसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस को कॉल किया था
जानकारी के अनुसार, निवाई तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुंसी के अजीतपुरा की ढाणी निवासी मनीषा बैरवा (22) पत्नी विपिन बैरवा को शनिवार अल सुबह प्रसव पीड़ा हुई। इसके लिए परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया।






