
उज्जैन में भीड़ ने पत्थर फेंके। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
उज्जैन में सड़क चौड़ी करने के लिए शाही मस्जिद का कुछ हिस्सा हटाने के खिलाफ सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। शहर के टंकी चौराहे पर 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया।

लोग मस्जिद के पास जमा होने लगे, तो उन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। इस बीच महिलाओं ने चक्काजाम कर दिया। महिलाओं को हटाने के दौरान क्राइम ब्रांच की थाना प्रभारी पुष्पा पांचाल घायल हो गईं।
उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए कंठाल चौराहे से गोपाल मंदिर तक की 900 मीटर सड़क 15 मीटर चौड़ी की जा रही है। हाईकोर्ट की इंदौर बेंच सोमवार को ही इस पर सुनवाई करने वाली है।
हंगामे की तस्वीरें…

भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

उज्जैन में शाही मस्जिद के पास बड़ी संख्या में फोर्स तैनात है।

उज्जैन के टंकी चौराहे पर मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया है।

पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर रखे हैं।






