इजराइली यात्री ने TV शो देखकर प्लेन उड़ाना सीखा:हमलावर पायलट को पकड़कर हाइजैकिंग रोकी; खून सने कपड़ों में नेतन्याहू से मिलने पहुंचा

Spread the love

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई की फ्लाइट को हाईजैक से बचाने वाले पैसेंजर से मुलाकात की।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार सुबह कॉकपिट के अंदर पायलटों के बीच झगड़ा हो गया। ओमानी पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मच्छर पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विमान तेजी से नीचे जाने लगा।

इस दौरान यात्री यानिव हायून ने हमलावर को काबू करने और विमान को संभालने में मदद की। खास बात यह है कि उसे विमान उड़ाने की कोई ट्रेनिंग नहीं मिली थी। उसने एक TV शो देखकर विमान के कंट्रोल के बारे में जानकारी हासिल की थी।

इस घटना के बाद वह खून से सने कपड़ों में ही इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मिलने पहुंचा। PM ने उसके साहस की तारीफ की और उसे हीरो बताया।

घटना के बाद नेतन्याहू ने यानिव हायून से मुलाकात की। नेतन्याहू ने उन्हें हीरो बताया और उनकी बहादुरी की तारीफ की।

घटना के बाद नेतन्याहू ने यानिव हायून से मुलाकात की। नेतन्याहू ने उन्हें हीरो बताया और उनकी बहादुरी की तारीफ की।

कॉकपिट से चीखें सुनकर यात्री आगे पहुंचे

हायून ने इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को बताया कि उसे कॉकपिट से चीखने की आवाज सुनाई दी। वह एक दूसरे यात्री के साथ वहां पहुंचा।

कॉकपिट में उसने देखा कि भारतीय कप्तान स्मित मच्छर घायल हालत में जमीन पर पड़े थे। वहीं हमलवार पायलट विमान उड़ा रहा था।

हायून ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छर ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद बाहर मौजूद यात्री अंदर आए।

हायून ने हमलावर को पकड़ा और उसे कंट्रोल पैनल से दूर खींचकर बाहर किया। इसके बाद उसने दूसरे यात्रियों को मदद के लिए बुलाया। तीन यात्रियों ने मिलकर हमलावर को काबू किया और हेडफोन की तार से उसके हाथ बांध दिए।

हमलावर को पकड़ने के बाद विमान फिर तेजी से नीचे जाने लगा

हमलावर को काबू करने के बाद हायून वापस कॉकपिट में गया। उस समय विमान तेजी से नीचे जा रहा था। विमान कुछ ही समय में करीब 16,000 फीट नीचे आ गया। इस दौरान विमान की हालत बेहद गंभीर हो गई थी।

इसके बाद हायून ने विमान के कंट्रोल पकड़ लिए और उन्हें पीछे की तरफ खींचा। इससे विमान की नोज ऊपर उठने लगी और विमान की हालत कुछ हद तक संभली।

हायून ने बाद में बताया कि उसे यह बात ‘एयर डिजास्टर्स’ नाम के टीवी शो से पता थी। यह शो विमान हादसों और उनसे जुड़े मामलों पर आधारित है। हायून ने कहा कि उसने शो में देखा था कि विमान नीचे जाने लगे तो कंट्रोल को पीछे खींचना होता है।

घायल पायलट का विमान में ही इलाज किया गया

हायून ने विमान को कुछ देर संभाला। इसके बाद विमान में मौजूद एक रिजर्व फ्लाईदुबई क्रू ने आखिरकार विमान का कंट्रोल संभाला और उसे तबूक में सुरक्षित उतारा।

हमले में घायल कैप्टन स्मित मच्छर को तबूक पहुंचने के बाद अस्पताल ले जाया गया। भारतीय दूतावास के मुताबिक, स्मित मच्छर तबूक के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है।

विमान के सुरक्षित लैंड होने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान महिला यात्री खुशी जाहिर करती हुई।

विमान के सुरक्षित लैंड होने के बाद एयरपोर्ट से बाहर निकलने के दौरान महिला यात्री खुशी जाहिर करती हुई।

घटना की जांच जारी, मकसद अभी साफ नहीं

सऊदी अधिकारियों ने हमले के आरोपी ओमानी सह-पायलट को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे उसका मकसद क्या था, यह अभी साफ नहीं है।

फ्लाईदुबई ने कहा है कि उड़ान के दौरान कॉकपिट में घटना हुई और विमान को सुरक्षित तबूक उतारा गया। कंपनी ने लोगों से जांच पूरी होने से पहले घटना के कारण और मकसद को लेकर अटकलें नहीं लगाने को कहा है।

इजराइली अधिकारियों ने भी घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इजराइल ने पायलटों की सुरक्षा जांच और कड़ी करने की बात कही है।

Related Posts

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल महंगा होना वजह

Spread the love

Spread the loveनायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में ₹5 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव