अहमदगंज मीणा ढाणी में निकली द्वितीय कांवड़ यात्रा:झिराना से लाए पवित्र जल से शिव का जलाभिषेक, हर-हर महादेव से गूंजा मार्ग

Spread the love

पीपलू (टोंक) तहसील क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज मीणा ढाणी में द्वितीय कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल झिराना स्थित श्री केदारनाथ मंदिर से लाए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

कांवड़ यात्री झिराना से पवित्र जल लेकर रवाना हुए। पूरे मार्ग में ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा अहमदगंज मीणा ढाणी स्थित स्थानीय शिव मंदिर पहुंची।

मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूर्ण विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यह संपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम पंडित मोहन महाराज के सान्निध्य में पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर आयोजक व संयोजक कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामनिवास मीणा, रामफूल मीणा, कमलेश, सुरेश, एस.एन. शास्त्री, ब्रजेश (पीटीआई), ओमप्रकाश, पूरण, महेश, सीताराम और रमेश सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related Posts

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

टोंक में 3 नाबालिग सहित 4 लड़कियां बरामद:3 नाबालिग लड़कों को अपहरण के मामले में हिरासत में लिया

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पुलिस ने ‘ऑपरेशन खुशी-11’ के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने नाबालिग बच्चों की तलाश और अपहरण के मामलों में तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है