सरसों की उन्नत खेती के लिए किसानों को बांटे बीज, बीपीएम-1825 किस्म देगी बंपर पैदावार

Spread the love

जिले के वनस्थली विद्यापीठ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में सरसों के समूह अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत एक विशेष प्रशिक्षण और बीज वितरण सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी बंशीधर चौधरी ने किसानों को सरसों की उन्नत और आधुनिक खेती की तकनीकों से रूबरू कराया। कार्यक्रम के दौरान अनुसंधान निदेशालय, भरतपुर द्वारा विकसित सरसों की उन्नत किस्म ‘बीपीएम-1825’ के बारे में विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि यह किस्म सिंचित क्षेत्रों के लिए बेहद उपयुक्त है। इसकी परिपक्वता अवधि 135 से 145 दिन है। औसत उपज 25 से 27 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। इसमें तेल की मात्रा 40.6 प्रतिशत तक पाई जाती है। किसानों को बीज उपचार, खरपतवार नियंत्रण, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, सिंचाई के आधुनिक तरीकों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कीट एवं रोग प्रबंधन पर रहा विशेष जोर : केंद्र के पौध संरक्षण विशेषज्ञ एवं तिलहन मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार चौधरी ने फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों और रोगों के नियंत्रण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सरसों में माहू (चेपा), पेंटेड बग, आरा मक्खी प्रमुख कीट हैं। अल्टरनेरिया झुलसा, सफेद रोली, तुलासिता, तना गलन प्रमुख रोग हैं। उन्होंने इन सभी के लक्षणों और एकीकृत प्रबंधन के उपायों को विस्तार से समझाया।

Related Posts

आज का एक्सप्लेनर:क्या चावल महंगा होना तय, 10 साल में पहली बार पैदावार घटी; जानिए कहां दिक्कत हुई, कब सुधरेंगे हालात

Spread the love

Spread the loveभारत में इस बार पिछले साल से 1 करोड़ टन कम चावल पैदा होने का अनुमान है। पैदावार में ये 17 सालों की सबसे बड़ी गिरावट है। इससे…

Read more

पलेई में किसानों को 600 कट्टे DAP खाद का वितरण:एक-एक कट्टा दिया गया, बचे हुए किसानों को दो दिन में मिलेगी खाद

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 35 मिनिट पहले निवाई की ग्राम पंचायत पलेई स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति में सोमवार को 600 कट्टे DAP खाद बांटी गई। प्रशासन की देखरेख में किसानों को…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद के सहयोग से विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण

  • October 8, 2026
सांसद के सहयोग से विद्यार्थियों ने किया संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण

70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज टीमों की रिपोर्टिंग, 12 अक्टूबर तक होंगे मुकाबले

  • October 8, 2026
70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज टीमों की रिपोर्टिंग, 12 अक्टूबर तक होंगे मुकाबले

सरसों की उन्नत खेती के लिए किसानों को बांटे बीज, बीपीएम-1825 किस्म देगी बंपर पैदावार

  • October 8, 2026
सरसों की उन्नत खेती के लिए किसानों को बांटे बीज, बीपीएम-1825 किस्म देगी बंपर पैदावार