
निवाई के सेदरिया खुर्द गांव में संत स्वरूपानंद महाराज की याद में तीन दिन का 21 कुंडात्मक गो पुष्टि महायज्ञ गुरुवार से शुरू हुआ। यह आयोजन हरभांवता आश्रम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज की देखरेख में 3 अक्टूबर तक चलेगा।

इसकी शुरुआत विजयगोविंदपुरा गांव के देवनारायण मंदिर से कलश यात्रा के साथ हुई। करीब 3 किलोमीटर लंबी यह यात्रा मुख्य रास्ते से सेदरिया आश्रम परिसर पहुंची। इसमें 2100 महिलाओं ने सिर पर कलश उठाए, जिनमें 1100 महिलाएं एक जैसे कपड़े पहने थीं।

आश्रम पहुंचने पर कलशों को यज्ञ मंडप में स्थापित किया गया। मुख्य कलश की बोली 13 लाख रुपए में कजोड़ गुर्जर थुणी ने लगाई। 21 कुंडों पर यजमानों ने आहुतियां दीं। हजारों श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और प्रसादी का भी आयोजन हुआ।
यह महायज्ञ संत स्वरूपानंद महाराज की याद में है, जिनका 3 सितंबर को देवलोकगमन हुआ और उन्हें सेदरिया में समाधि दी गई।





