20 किलो से ज्यादा खराब गुलाब जामुन-मावा बर्फी नष्ट:खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई की, दुकानदार को नोटिस

Spread the love

टोंक में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित एक मिठाई की दुकान पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर के नेतृत्व में टीम ने औचक निरीक्षण किया।

कार्रवाई के दौरान दुकान पर रखी खाद्य सामग्री की गहनता से जांच की गई। जिसमें बड़े पैमाने पर मिलावट और सड़न पाई गई।

​जांच टीम को मौके पर 20 किलो से अधिक खराब गुलाब जामुन, मावा बर्फी और चटनी मिली। दूषित और घटिया सामग्री को तुरंत जब्त कर मौके पर ही डस्टबिन में फिंकवा कर पूरी तरह नष्ट करवाया गया।

मिठाई की दुकान में खराब मिली मावा बर्फी, चटनी, गुलाब जामुन को लेकर दुकानदार को नोटिस दिया गया है।

मिठाई की दुकान में खराब मिली मावा बर्फी, चटनी, गुलाब जामुन को लेकर दुकानदार को नोटिस दिया गया है।

गुलाब जामुन, मावा बर्फी, चटनी खराब मिले

​खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर ने बताया- टोंक बस स्टैंड के पास एक मिठाई की दुकान में। रखी मिठाई आदि खाद्य सामग्री की जांचा गया। इसमें गुलाब जामुन, मावा बर्फी, चटनी खराब मिले। चटनी में तो कीड़े पड़े हुए थे। जो कि बिल्कुल भी स्वास्थ्य के लिए सेफ नहीं थे।

स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बीस किलो से भी ज्यादा इन गुलाब जामुन, मावा बर्फी, चटनी को मौके पर डस्टबीन में फिंकवाया गया। ताकि उन्हें कोई खा नहीं सके। इसके बाद में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मिठाई बनाने और बासी सामग्री बेचने पर संबंधित दुकानदार को नोटिस थमाया गया है। दुकानदार को 7 दिनों के भीतर इस लापरवाही पर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मिठाई की दुकान में खाद्य सामग्री खराब मिलने पर मौके पर ही कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर और टीम ।

मिठाई की दुकान में खाद्य सामग्री खराब मिलने पर मौके पर ही कार्रवाई करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी सत्यनारायण गुर्जर और टीम ।

सख्त कार्रवाई की जाएगी

​उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब न मिलने पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके लिए विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के मिलावटखोरों और दूषित सामग्री बेचने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

Related Posts

जरूरत की खबर- लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है:यह सामान्य वॉक से कितनी अलग, डॉक्टर से समझें इसका साइंस, फायदे और करने का सही तरीका

Spread the love

Spread the loveसोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े कई ट्रेंड पॉपुलर हैं। ‘लिम्फैटिक वॉकिंग’ भी इन्हीं में से एक है। इसमें नॉर्मल वॉक के साथ गहरी सांस लेने, पोश्चर सीधा…

Read more

जरूरत की खबर- PM मोदी ने बताए आंवले के गुण:विटामिन C का पावरहाउस, विटामिन A का खजाना, डाइटीशियन से जानें खाने का सही तरीका

Spread the love

Spread the loveहाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में आंवले का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “यह फल भारतीय घरों की परंपरा का हिस्सा…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है