17 सितंबर के करेंट अफेयर्स:संजुक्ता CoBRA यूनिट की पहली महिला ऑफिसर बनीं, भारत ने बोत्सवाना को एड्स के लिए10 टन दवाएं भेजीं

Spread the love

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

इंटरनेशनल (NATIONAL)

1. विदेश मंत्री एस जयशंकर भूटान की यात्रा पर गए

  • 16 सितंबर को विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भूटान की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे हैं।
  • जयशंकर इस यात्रा ले दौरान भूटान के विदेश व्यापार मंत्री ल्योनपो डी.एन. धुंग्येल से मुलाकात करेंगे।
  • जयशंकर इस यात्रा के दौरान भूटान के राजा नामग्याल वांगचुक से मुलाकात करेंगे साथ ही पीएम शेरिंग टोबगे से भी मुलाकात करेंगे।
  • जयशंकर की ये यात्रा भारत-भूटान के बीच मजबूत और पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों और द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए है।
  • भारत और भूटान के बीच डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में सहयोग जारी है। अगस्त 2026 में जेमगांग के पानबांग क्षेत्र में तीन हाई इंपेक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स (HICDPs) का उद्घाटन किया गया था।
  • व्यापार के क्षेत्र में भारत, भूटान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2024-25 में दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 1.9 अरब डॉलर से ज्यादा रहा था।
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्‍पो डीएन धुंग्येल से मुलाकात की।

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्‍पो डीएन धुंग्येल से मुलाकात की।

2. भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य ‘युद्ध अभ्यास 2026’ शुरू

  • 16 सितंबर को भारत और अमेरिका की थल सेनाओं के बीच एनुअल जॉइंट सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास 2026’ उत्तराखंड के औली में शुरू हुआ।
  • ये अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक साथ शुरू हुआ। इस सैन्य अभ्यास में अमेरिकी सेना की ओर से ‘आर्कटिक एंजेल्स’ एलीट यूनिट ने हिस्सा लिया।
  • इस युद्ध अभ्यास का उद्देश्य माउंटेन वॉरफेयर यानी पहाड़ी युद्ध कला रेगिस्तानी युद्ध कौशल दोनों को ही बढ़ाना है।
  • ये इस ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण है। पहली बार दो अलग-अलग थिएटर राजस्थान के रेगिस्तान और उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में युद्ध अभ्यास किया जा रहा है।
  • इस ‘युद्ध अभ्यास’ की शुरुआत 2004 में हुई थी। 2026 का अभ्यास अपनी तरह का विशेष संस्करण है।
  • अभ्यास में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन ऑपरेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा निगरानी क्षमताओं का भी अबुआस होगा।
  • उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्र में अक्लिमेटाइजेशन, लॉजिस्टिक्स और इन्फैंट्री ऑपरेशन का अभ्यास किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त सैन्य क्षमता को मजबूत करना है।

इसका उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी और संयुक्त सैन्य क्षमता को मजबूत करना है।

अपॉइटनमेंट (APPOINTMENT)

3. संजुक्ता पाराशर CoBRA यूनिट की पहली महिला IG बनीं

  • 15 सितंबर को 2006 बैच की IPS ऑफिसर संजुक्ता पाराशर CRPF की कोबरा (CoBRA) यूनिट की IG अपॉइंट हुईं। CoBRA का पूरा नाम कमांडो बटालियन फॉर रिजॉल्यूट एक्शन है।
  • संजुक्ता CoBRA यूनिट में पहुंचने वाली पहली महिला ऑफिसर हैं। वे 1996 बैच के IPS ऑफिसर दानेश राणा की जगह लेंगी।
  • संजुक्ता पाराशर असम-मेघालय कैडर की IPS ऑफिसर हैं। असम में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चलाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।
  • संजुक्ता इससे पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में थीं उन्हें असम का लेडी सिंघम भी कहा जाता है।
  • संजुक्ता ने साल 2006 में UPSC सिविल सर्विस एग्जामीनेशन पास किया और ऑल इंडिया रैंक 85 हासिल की।
  • संजुक्ता ने IAS के बजाय IPS बनना चुना। असम में फील्ड पुलिसिंग, बोडो उग्रवाद और अन्य उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ काउंटर-इंसर्जेंसी अभियानों में काम किया।
  • संजुक्ता ने नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में काम किया और आतंकवाद-रोधी जांच से जुड़ा अनुभव हासिल किया।
  • संजुक्ता NIA में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) बनीं। 2023 में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) रैंक में प्रोमोट हुईं।

CoBRA यूनिट

  • भारत के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक विशेष और बेहद खतरनाक कमांडो यूनिट है। ये खासतौर पर घने जंगलों में लड़ने और गुरिल्ला युद्ध में माहिर मानी जाती है।
  • CRPF ने कई राज्यों में लेफ्ट विंग एक्सट्रीमिज्म (LWE) से निपटने के लिए 2008-09 में CoBRA बनाई थी।
  • इस यूनिट को पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में उग्रवाद से निपटने की जिम्मेदारी भी दी गई थी। CRPF ने हाल ही में मणिपुर में सशस्त्र हिंसा रोकने के लिए CoBRA की दो यूनिट तैनात की हैं।
  • CoBRA यूनिट को साल 2008-09 में वामपंथी उग्रवाद (LWE) और पूर्वोत्तर में उग्रवाद से निपटने के लिए गठित किया गया था।
संजुक्ता NIA में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) भी रहीं।

संजुक्ता NIA में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) भी रहीं।

मिसलीनियस

4. लद्दाख का पहला ‘हेरिटेज विलेज’ घोषित

  • 15 सितंबर को लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने जांस्कर क्षेत्र के कुमिक गांव को लद्दाख का पहला ‘हेरिटेज विलेज’ घोषित किया।
  • ये घोषणा 11वें लद्दाख जांस्कर फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन के दौरान की गई।
  • कुमिक गांव अपने पारंपरिक घरों, पवित्र स्थलों और पारंपरिक कृषि पद्धतियों के लिए जाना जाता है।
  • यहां पारंपरिक वास्तुकला, जल मिल, जलाशय, स्तूप और मणि दीवारें जैसे सांस्कृतिक धरोहर संरक्षित हैं।
  • 2025 में हिमालयन कल्चरल हेरिटेज फाउंडेशन के डॉ. सोनम वांगचुक ने कुमिक को हेरिटेज विलेज घोषित करने की सिफारिश की थी।
कुमिक गांव में कंजुर पांडुलिपियों सहित तिब्बती बौद्ध साहित्य की समृद्ध परंपरा भी रही है।

कुमिक गांव में कंजुर पांडुलिपियों सहित तिब्बती बौद्ध साहित्य की समृद्ध परंपरा भी रही है।

5. भारत ने बोत्सवाना को 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल (ARV) दवाएं भेजी

  • 15 सितंबर को भारत ने अफ्रीकी महाद्वीप बोत्सवाना के पब्लिक हेल्थ सिस्टम को सपोर्ट करने के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल (ARV) दवाएं भेजीं।
  • ARV दवाएं HIV संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी का हिस्सा होती हैं। इन दवाओं का यूज HIV/एड्स के इलाज के लिए किया जाएगा।
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे ग्लोबल साउथ के साझेदार देशों के साथ स्वास्थ्य सहयोग मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता बताया।
  • नवंबर 2025 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बोत्सवाना यात्रा के दौरान भारत ने बोत्सवाना को जरूरी ARV दवाएं उपलब्ध कराने का वादा किया था।
  • दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, डिजिटल तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर रहा है।

आज का इतिहास

  • 1915 में भारत के प्रसिद्ध और लोकप्रिय चित्रकार मकबूल फिदा हुसैन का जन्म हुआ।
  • 1948 में हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ।

Related Posts

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अनूप कुमार कोटक बैंक के MD और CEO…

Read more

UPSC के 100 साल, मोदी बोले-ये गवर्नेंस तय करता है:संस्था के पहले अध्यक्ष अंग्रेज थे, 2 बार नाम बदला, हर साल 250 परीक्षाएं कराता है

Spread the love

Spread the lovePM मोदी ने UPSC के 100 साल पूरे होने पर गुरुवार को भारत मंडपम में कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि विकसित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित