स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:जब समय भी साथ न दे, तब 3 बातें दुखों और परेशानियों से बचाती हैं

Spread the love

आज हम जीवन सूत्र में बात करेंगे समस्याओं के बारे में…

जीवन में जब परिस्थितियां कठिन हो जाएं और समय भी साथ न दे, तब हमें नकारात्मकता से घिरने के बजाय सकारात्मक विचारों का आश्रय लेना चाहिए। अच्छे विचार कठिन समय में हमें सही दिशा दिखाते हैं। जब हम मुश्किल समय में यहां बताई गई 3 बातें ध्यान रखते हैं, तो जल्दी ही सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं…

पहली बात – कठिन समय में सकारात्मक रहें

मुश्किल परिस्थितियां भी जीवन का हिस्सा हैं। ऐसे समय में मन अक्सर निराश हो जाता है। अगर हम सकारात्मक और अच्छे विचारों को अपनाएं, तो मन को शांति मिलती है और समस्याओं का सामना करने का साहस भी बढ़ता है।

दूसरी बात – अच्छी पुस्तकें पढ़ें

हमें अच्छी पुस्तकों और धार्मिक ग्रंथों में अच्छे विचार मिलते हैं। जब मन उलझन में हो, तब किसी अच्छी किताब को पढ़ना लाभदायक हो सकता है। प्रेरक पुस्तकों में जीवन की सभी समस्याओं के उत्तर और विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलने के उपाय मिल सकते हैं।

तीसरी बात – अच्छे लोगों की संगति में रहें

अच्छे मित्र, गुरु और अनुभवी लोग हमारे लिए मार्गदर्शक बन सकते हैं। विद्वान लोगों की संगति और उनके विचारों से हमें जीवन को समझने की नई दृष्टि मिलती है। उनके अनुभव हमें कठिन समय में हिम्मत देते हैं और फिर हम समस्याओं को दूर करने में सफल हो सकते हैं।

आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र में जानिए जीवन में परेशानियां किस वजह से आती हैं?

Related Posts

गांधी ने मांस खाया, वेश्यालय गए, आत्महत्या की कोशिश:‘जेन-जी वाली उम्र’ में क्या कर रहे थे मोहनदास; महात्मा कैसे बने

Spread the love

Spread the loveभूतों से डरने वाला एक शर्मीला लड़का, दोस्त के बहकावे में मांस खाया, बीड़ी के लिए चोरी की, वेश्यालय गए, इंग्लैंड जाकर ‘जेंटलमैन’ बनने की कोशिश और अपनी…

Read more

पेरेंटिंग- हमारे दोनों बच्चे बहुत लड़ते हैं:डांटने-समझाने का कोई असर नहीं, उन्हें विवाद सुलझाना, आपस में प्यार से रहना कैसे सिखाएं

Spread the love

Spread the loveसवाल- मैं 42 साल का हूं। मेरे दो बच्चे हैं- 13 साल का बेटा और 9 साल की बेटी। दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती। सुबह स्कूल…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित