स्कूटी धीरे चलाने को कहा तो भतीजे के सामने पीटा,VIDEO:चेहरे पर कड़ा मारता रहा युवक; जमीन पर पटककर घूंसे मारे

Spread the love

भरतपुर में स्कूटी तेज चलाने पर टोका तो तीन युवकों ने मिलकर भतीजे को स्कूल से लेकर लौट रहे चाचा पर हमला कर दिया। धक्का देकर जमीन पर पटक दिया और कड़े से सिर में वार किए। युवक को नीचे गिराकर लात-घूंसे मारे।

स्कूल से लौट रहा मासूम भी पहले तो खड़ा देखता रहा इसके बाद घर की ओर परिजनों को बुलाने दौड़ पड़ा।

इसका एक वीडियो मंगलवार सुबह सामने आया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसने 22 अगस्त को ही FIR करवा दी थी इसके बावजूद भी पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

मामला शहर के कोतवाली थाना इलाके की कमला रोड का है। पीड़ित चेहरे पर चोट आई है। मामले की जांच कर रहे हेड कॉन्स्टेबल भागीरथ ने बताया- 21 अगस्त की शाम को कपिल गर्ग निवासी कमला रोड ने FIR दी थी। इस मामले में राहुल, आवेश और कौशल के नाम मारपीट की रिपोर्ट दी थी। कपिल का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद हमला करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।

अब देखिए हमले की तस्वीरें…

युवक के टोकते ही तीनों लड़के झगड़ने पर उतारू हो गए।

युवक के टोकते ही तीनों लड़के झगड़ने पर उतारू हो गए।

नीचे गिराकर पीड़ित को पीटते रहे।

नीचे गिराकर पीड़ित को पीटते रहे।

राहुल नाम के युवक ने पीड़ित के सिर-मुंह पर कड़े की चोट मारी।

राहुल नाम के युवक ने पीड़ित के सिर-मुंह पर कड़े की चोट मारी।

भतीजे को लेकर लौट रहा था

कपिल गर्ग निवासी कमला रोड़ ने FIR दर्ज करवाते हुए बताया- 21 अगस्त की शाम करीब 5 बजे मैं अपने भतीजे को स्कूल से लेकर आ रहा था। मेरे घर से करीब 50 मीटर दूर तीन युवक राहुल, आवेश और कौशल सामने से तेज स्पीड में स्कूटी लेकर आए। इसके बाद उन्होंने मेरी स्कूटी को टक्कर मार दी।

FIR में युवक ने बताया- मैंने तीनों युवकों से कहा कि स्कूटी धीरे चलाओ। इतने में तीनों लड़ने आ गए। आरोपियों में राहुल नाम के युवक ने चेहरे पर कड़े से तीन बार वार किया। इससे चेहरे, सिर और कंधे पर चोट आई। मारपीट के दौरान तीनों युवकों ने जेब में रखे 8300 रुपए भी छीन लिए।

Related Posts

वैष्णवी-तनिष्का बनकर फंसाते, अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे:जॉब के नाम पर लाइक-शेयर का टास्क, भरोसा होने पर शुरू होता था गंदा खेल

Spread the love

Spread the loveराजस्थान की 30 से ज्यादा लड़कियों के न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई से जोधपुर पुलिस के हत्थे चढ़े फैजान और…

Read more

सिंहस्थ के 250 करोड़ के घोटाले में 6 पर एक्शन:सहायक यंत्री रविकांत मालवीय और श्रीराम पटेल सस्पेंड, दो आउटसोर्स कर्मचारी बर्खास्त, दो का ट्रांसफर

Spread the love

Spread the loveसिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन में बिजली लाइन शिफ्टिंग में हुए बड़े घोटाले के खुलासे से बिजली कंपनी में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है