सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों के सहयोग से बनी बर्णेश्वर लाइब्रेरी:200 बच्चों के बैठने की व्यवस्था, बालकानंद गिरी जी ने किया उद्घाटन

Spread the love

निवाई के बहादुरपुरा और श्रीरामपुरा गांवों में बर्णेश्वर सार्वजनिक लाइब्रेरी शुरू की गई है। इसका निर्माण नयागांव और बहादुरपुरा के सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर करवाया।

बालाजी मंदिर के भवन में बनी इस लाइब्रेरी में एक साथ करीब 200 बच्चे बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे।

ग्रामीणों और कर्मचारियों ने छात्रों के भविष्य को देखते हुए यह पहल की है। यहां बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य पढ़ाई के लिए नियमित रूप से अध्ययन कर पाएंगे।

लाइब्रेरी का निर्माण गांव के सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर करवाया।

लाइब्रेरी का निर्माण गांव के सरकारी कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर करवाया

महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी जी और निवाई डीवाईएसपी ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी जी और निवाई डीवाईएसपी ने लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।

बालकानंद गिरी जी ने किया कलश पूजन

लाइब्रेरी का उद्घाटन महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी जी महाराज ने कलश यात्रा के प्रधान कलश की पूजा करके किया। इस दौरान विवेकानंद गिरी जी महाराज भी मौजूद थे। निवाई के डीवाईएसपी रवि प्रकाश शर्मा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।

छात्रों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और भामाशाह शिवप्रताप हरसाना ने प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बर्णेश्वर लाइब्रेरी ज्ञान का ऐसा केंद्र बने, जहां छात्र-छात्राएं शिक्षा से अपने सपनों को पूरा कर सकें। वे शिक्षा के जरिए समाज और देश का नाम रोशन करें और आगे बढ़ें।

इस मौके पर गिरिराज गुर्जर, राजेश बैसला, रामकिशन पीटीआई, कमलेश, दयाशंकर बहादुरपुरा, शिवपाल फौजी, सुरेश बैंसला, रेवड़मल हरसाना, रामभजन खटाना, रामरख, कजोड़ मीणा, मुकेश विजय, कैलाश चेची, रामोतार दौराता, हंसराज बैंसला, देवलाल खटाना, राकेश, मुकेश शर्मा, सीताराम मीणा, आशाराम हरियाणा, जनसी नेकाड़ी, रामकल्याण, शिवराज, दयाराम खटाना और शिवदयाल समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Posts

SSC 2026 एग्जाम शेड्यूल जारी:IBPS PO मेन्स और BPSC समेत कई एग्जाम से डेट क्लैश, सेंटर दूर – दूर होने से पहुंचना मुश्किल

Spread the love

Spread the loveकर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। इस शेड्यूल में जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड…

Read more

करेंट अफेयर्स 3 अक्टूबर:HDFC बैंक के नए MD और CEO बने अनूप बागची, फोर्ब्स की लिस्ट में गौतम अडाणी भारत में सबसे अमीर

Spread the love

Spread the loveआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत AI सैटेलाइट लॉन्च करने वाला चौथा देश…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है