सऊदी ने मक्का के पास हूती ड्रोन मार गिराया:यह इस्लाम का सबसे पवित्र शहर; हूती बोले- मक्का को हमसे कोई खतरा नहीं

Spread the love

सऊदी अरब के मक्का में 14 सितंबर को ग्रैंड मस्जिद में उमराह करते मुस्लिम श्रद्धालु।

सऊदी अरब के एयर डिफेंस सिस्टम ने मंगलवार को मक्का के दक्षिण में एक हूती ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बुधवार को बताया कि ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल होने से पहले ही मार गिराया गया।

सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि इस्लाम के पवित्र स्थलों और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सऊदी अरब के लिए रेड लाइन है। उन्होंने कहा कि गठबंधन हूतियों के खिलाफ जरूरी कदम उठाएगा।

वहीं हूति विद्रोहियों ने मक्का या दूसरे पवित्र स्थलों को निशाना बनाने की बात से इनकार किया है। हूतियों की समाचार एजेंसी SABA के मुताबिक, संगठन से मक्का या अन्य पवित्र स्थलों को कोई खतरा नहीं है।

मक्का इस्लाम का सबसे पवित्र शहर

मक्का इस्लाम का सबसे पवित्र शहर है। यहां मुस्लिमों के प्रमुख पवित्र स्थल हैं और हर साल दुनिया भर से लाखों लोग हज के लिए पहुंचते हैं।

अल-मलिकी ने इस घटना को मक्का को निशाना बनाने की हूतियों की दूसरी कोशिश बताया। इससे पहले जुलाई 2017 में गठबंधन ने हूतियों पर मक्का की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागने का आरोप लगाया था।

इस्लामिक देशों के संगठन ने हूती हमलों को आतंकवाद बताया

इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने मक्का और मदीना क्षेत्र में हूती हमलों की निंदा की है।

संगठन ने कहा कि पवित्र जगहों, मस्जिदों और आम लोगों के ठिकानों पर हमला करना आतंकवाद है। ऐसी कार्रवाई इस्लाम की सीख और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है।

यमन में तनाव के बाद सऊदी में हमले

ईरान से जुड़े हूतियों का आरोप है कि सऊदी अरब यमन में हवाई हमले कर रहा है और क्रूज मिसाइलें दाग रहा है। यमन के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में हूती लड़ाकों और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच भारी लड़ाई चल रही है।

इसी बीच हूतियों ने यमन के पश्चिमी लाल सागर तट पर तेजी से अपना कब्जा बढ़ाया है। उन्होंने सोमवार को इस इलाके में दो और द्वीप ग्रेटर हनीश और लेसर हनीश पर भी कब्जा कर लिया। ये दोनों द्वीप बाब अल-मंदेब स्ट्रेट से करीब 160 किमी उत्तर में स्थित हैं।

हूतियों ने पिछले हफ्ते सऊदी एयरबेस पर हमले का दावा किया

हूतियों ने पिछले एक हफ्ते सऊदी अरब के खिलाफ कई हमलों का दावा किया है। सोमवार को संगठन ने एक एयरबेस को निशाना बनाने की बात कही थी। हूतियों के मुताबिक, यह कार्रवाई यमन पर हुए हवाई हमलों के जवाब में की गई।

Related Posts

स्मित बोले- हमलवार ने नमाज के बहाने कुल्हाड़ी मारी:नेतन्याहू ने भारतीय पायलट को फोन किया, PM मोदी के साथ मशाल जलाने का न्योता दिया

Spread the love

Spread the loveइजराइली PM के आधिकारिक X अकाउंट से नेतन्याहू का कैप्टन स्मित से फोन पर बात करते वीडियो जारी किया गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई…

Read more

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

Spread the love

Spread the loveटोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

  • October 4, 2026
दिल्ली पुलिस अफसर पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप:दावा- सीने पर हाथ मारा; FIR को लेकर घंटों प्रदर्शन, राहुल गांधी बोले- गृहमंत्री जवाब दें

स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

  • October 4, 2026
स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र:दूसरों की किन बातों पर ज्यादा ध्यान दें, 8 सूत्र जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं

कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है

  • October 4, 2026
कहानी- शादी के बाद भी व्यक्ति को नहीं मिला सुख:एक के बाद एक समस्याएं आ रही हैं, तो ये 8 बातें ध्यान रखें, जीवन में सुख आ सकता है