
टोंक जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर सीनियर सेकेंडरी स्कूल इलाहीपुरा में शिक्षकों और स्टाफ की कमी से आक्रोशित छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। जिससे एक घंटे तक चले इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसकी जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लगने पर तुरंत दो थर्ड ग्रेड के टीचरों को व्यवस्थार्थ लगाए है। उसके बाद ग्रामीणों और स्टूडेंट्स ने प्रदर्शन खत्म किया। बाद में बच्चे स्कूल के अंदर जाकर पढ़ाई की।
जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षकों की कमी की लेकर अभिभावकों ने आज स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया है। वहां पर दो टीचरों की व्यवस्था 17 अगस्त की ही कर दी थी,लेकिन वे नहीं आ पाए थे। आज दोनों टीचर इलाहीपुरा की स्कूल में अपनी ड्यूटी पर आ गए है।

सीनियर सेकेंडरी स्कूल इलाहीपुरा में शिक्षकों और स्टाफ की कमी के चलते ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
150 बच्चों पर महज 6 टीचर और 1 पीटीआई
प्रदर्शनकारी अभिभावकों का कहना है कि यह सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। जहां करीब 150 स्टूडेंट्स है। इसके बावजूद पूरे स्कूल में सिर्फ 6 शिक्षक और 1 पीटीआई लगे हुए है। शिक्षक न होने के कारण बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप हो चुकी है। कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।
ताजुब की बात तो यह है कि 5 साल पहले यह स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत हुई थी। लेकिन अभी तक भी फर्स्ट ग्रेड के टीचर (स्कूल व्याख्याता) के पद रिक्त नहीं है। इससे सीनियर सेकेंडरी स्तर के बच्चों को पढ़ाई का माहौल नहीं मिल पा है। वहीं यहां के प्रिंसिपल को भी 2-3 दिन पहले जिला साक्षरता अधिकारी बनाकर टोंक में बैठा दिया है।

स्कूल छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शन किया।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद खुला ताला
स्कूल पर तालाबंदी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी ने लोगों से मोबाइल पर बातचीत की। सीबीईओ के आदेश से पास की देवपुरा की स्कूल से दो टीचरों को तत्काल प्रभाव से इलाहीपुरा की स्कूल में लगाया है। सुबह 8 बजे दोनों थर्ड ग्रेड के शिक्षक आने पर ग्रामीणों ने स्कूल का ताला खोला दिया।

ग्रामीणों और अभिभावकों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
स्कूल में टीचर और स्टाफ की स्थिति
इस स्कूल में 6 पद सेकंड ग्रेड, चार पद थर्ड ग्रेड, एक पीटीआई, एक पद एलडीसी, एक पद प्रिंसिपल का स्वीकृत है। इनके मुकाबले यहां 6 थर्ड ग्रेड और एक पीटीआई ही हैं। फर्स्ट ग्रेड के तो पद ही स्वीकृत नहीं है।





