घाड़ (देवली), टोंक। 17 घंटे पहले

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने सिविल रिट याचिका (नंबर 19408/2025) में अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति इंद्रजीत सिंह और न्यायमूर्ति संदीप तनेजा की खंडपीठ ने 7 सितंबर 2026 को इस मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने इस दौरान अतिरिक्त दस्तावेज रिकॉर्ड पर लेने के लिए दिनांक 19 अगस्त को दायर एक आवेदन (नंबर 02/2026) को मंजूर कर लिया है।

यह जनहित याचिका विजय कुमार पहाड़िया ने दायर की है। उनकी तरफ से वकील के.एस. राठौड़ पैरवी कर रहे हैं।
मामले में प्रिंसिपल सेक्रेटरी राज्य सरकार प्रतिवादी हैं, जिनकी ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता जी.एस. गिल और शिखा शर्मा कोर्ट में मौजूद थे।
कोर्ट ने दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेने के बाद मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय करने का निर्देश दिया है।




