राजस्थान में 4 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून:आज हल्की बारिश की संभावना; अब तक 4 जिलों में ही सामान्य से ज्यादा बरसात

Spread the love

राजस्थान में मानसून अब कमजोर हो गया है। आज कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, सोमवार को केवल अलवर, कोटपूतली, सीकर, राजसमंद में बरसात हुई।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया- मानसून ट्रफ सोमवार को अपनी सामान्य पॉजीशन से शिफ्ट होकर उत्तर भारत की तरफ चली गई, राज्य में अगले 4-5 दिन मानसून कमजोर रहने की संभावना है। अब 12 सितंबर से फिर बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

इस साल राजस्थान में मानसून काफी कमजोर रहा है। केवल चार जिलों में ही सामान्य से ज्यादा बरसात रिकॉर्ड हुई है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 24 फीसदी कम बारिश हुई है।

प्रदेश में बारिश की स्थिति

मानसून के बड़े अपडेट्स

नाथद्वारा में एक इंच से ज्यादा बारिश: पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बरसात राजसमंद के नाथद्वारा में हुई। यहां करीब 28MM पानी बरसा। वहीं, कोटपूतली, अलवर शहर व सीकर के भी कुछ इलाकों में बरसात हुई। इधर देर शाम श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के एरिया में भी बादल छाने के बाद कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई और तेज हवा चली।

4 जिलों में औसत से ज्यादा बरसात: राजस्थान में केवल 4 ही ऐसे जिले है जहां सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है, जबकि 2 जिले ऐसे है जहां सामान्य या उससे थोड़ी कम पानी बरसा है। सबसे ज्यादा बरसात भरतपुर के एरिया में हुई। भरतपुर में 1 जून से 6 सितंबर तक औसत बरसात 481.7MM होती है, जबकि इस सीजन में अब तक यहां कुल 638.8MM बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 33 फीसदी ज्यादा है। इसके अलावा दौसा में, धौलपुर, झुंझुनूं में 7 से 13 फीसदी ज्यादा बरसात दर्ज ​हुई है। अलवर में सामान्य से 1 फीसदी कम और करौली में 5 फीसदी कम पानी बरसा है।

राजस्थान में मौसम की तस्वीर…

सीकर में सोमवार को तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।

सीकर में सोमवार को तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया।

आगे ऐसा रहेगा मौसम

आज कहां हो सकती है बारिश: पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि, आज भरतपुर, कोटा संभाग में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 12 सितंबर से एक और नया बारिश का दौर शुरू होने तथा पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

4 डिग्री तक चढ़ा पारा: बारिश थमने और धूप निकलने के बाद करौली, कोटा, प्रतापगढ़, फतेहपुर, अलवर, पिलानी, टोंक, भीलवाड़ा समेत कई शहरों में सोमवार दिन का अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक चढ़ गया। दिन का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस फलोदी में दर्ज हुआ।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल

जयपुर: सोमवार दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। मौसम साफ रहने से लोगों को लगातार बारिश के दौर से थोड़ी राहत मिली। जयपुर में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 2 डिग्री चढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

जयपुर में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। शाम के समय हल्की हवा भी चली।

जयपुर में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। शाम के समय हल्की हवा भी चली।

सीकर: सोमवार दोपहर बाद घने बादल छाए। शाम को तेज हवा के साथ रानोली, पलसाना, सांगरवा, रघुनाथगढ़ भेरुजी स्टैंड, पिपराली, कटराथल समेत जिला मुख्यालय पर शाम को बारिश हुई। जिले का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री दर्ज किया गया है।

सीकर में दोपहर बाद हुई बरसात से गर्मी-उमस से राहत मिली। आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

सीकर में दोपहर बाद हुई बरसात से गर्मी-उमस से राहत मिली। आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना है।

कोटा: जिले में सोमवार को बरसात नहीं हुई। मौसम में बदलाव से तापमान 2 डिग्री बढ़कर 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोग गर्मी व उमस से परेशान रहे। वहीं, न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट हुई। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।

कोटा में सोमवार को धूप रही। बीते कुछ दिनों में जिले के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है।

कोटा में सोमवार को धूप रही। बीते कुछ दिनों में जिले के अधिकतर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है।

अजमेर: दिनभर तेज गर्मी रही। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री दर्ज किया गया। अजमेर में मानसून सीजन में अब तक 452.4 MM बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से करीब 8.9% ज्यादा है।

अजमेर में सोमवार को धूप निकलने से गर्मी का असर रहा। दिन में बादल भी छाए। इससे कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली।

अजमेर में सोमवार को धूप निकलने से गर्मी का असर रहा। दिन में बादल भी छाए। इससे कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली।

उदयपुर: सोमवार सुबह से ही तेज धूप रही। दिनभर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। दिन के तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि एक दिन पहले 32.7 डिग्री था।

उदयपुर में इस साल मानसून कमजोर रहा है। सितंबर में भी तेज धूप के कारण गर्मी काफी ज्यादा है।

उदयपुर में इस साल मानसून कमजोर रहा है। सितंबर में भी तेज धूप के कारण गर्मी काफी ज्यादा है।

अलवर: दिन में तेज गर्मी के बाद शाम को आंधी के साथ करीब आधे घंटे तक बारिश हुई। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहा। 8 सितंबर को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान तापमान 24 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

अलवर में सोमवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद गर्मी-उमस से राहत रही। आज भी बरसात की संभावना है।

अलवर में सोमवार शाम को हुई तेज बारिश के बाद गर्मी-उमस से राहत रही। आज भी बरसात की संभावना है।

जोधपुर: सोमवार को मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। ये पूरा सप्ताह मानसून के हिसाब से सूखा ही जाने की आशंका है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया।

जोधपुर में सोमवार को मौसम साफ रहा। इस साल जिले में मानसून काफी कमजोर रहा है।

जोधपुर में सोमवार को मौसम साफ रहा। इस साल जिले में मानसून काफी कमजोर रहा है।

Related Posts

राजस्थान में पारा 41 डिग्री के पार पहुंचा:मानसून 3 दिन देरी से विदा हुआ, इस बार सामान्य से 22 फीसदी कम बरसा

Spread the love

Spread the loveराजस्थान में करीब 3 दिन की देरी से मानसून शनिवार को पूरी तरह विदा हो गया। इस सीजन करीब 22 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून के जाने…

Read more

राजस्थान- 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा:11 से ज्यादा जिले सूखे की चपेट में, 50% से कम बारिश, चलानी पड़ेगी पानी की ट्रेन

Spread the love

Spread the loveकमजोर मानसून के कारण राजस्थान के सामने 10 साल के सबसे बड़े अकाल का खतरा खड़ा हो गया है। मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

  • October 4, 2026
सीएम भजनलाल शर्मा ने उद्यमियों का किया सम्मान:सप्ताह भर में दूसरा दौरा, कार्यक्रम में 1200 उद्यमी हिस्सा ले रहे

अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

  • October 4, 2026
अजमेर-दरगाह में मंदिर का दावा करने पर पाकिस्तान से धमकी:फोन करने वाले ने कहा- केस से पीछे हटो, वरना परिवार के सदस्य को जान से मार देंगे

राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान

  • October 4, 2026
राजस्थान-ब्रीडिंग सेंटर के 2 गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े:करोड़ों की टनल में शिकार करना सीखा; आंखों पर काली-पट्‌टी बांधकर लाए, हड़बड़ाकर भरी उड़ान