
ग्राम पंचायत रजवास से शनिवार को शीतला माता शील की डूंगरी, चाकसू के लिए एक पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा के सदस्य मदन लाल गुर्जर और राजाराम सैनी ने बताया कि शीतला माता पदयात्रा संघ ने यह पांचवीं पदयात्रा आयोजित की है।
यह यात्रा वीर तेजाजी महाराज के मंदिर बगीची से विधिवत पूजा अर्चना, माता की आकर्षक झांकी सजाकर और ध्वज पूजन के बाद गाजे बाजे के साथ झंडा लेकर रवाना हुई। यह पदयात्रा तेजाजी महाराज के मंदिर से निकलकर गांव के मुख्य रास्तों से होती हुई शीतला माता शील की डूंगरी, चाकसू के लिए प्रस्थान की।
यात्रियों ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे श्री शीतला माताजी को ध्वज अर्पित किया जाएगा और प्रसादी ग्रहण की जाएगी।




