बनेठा, टोंक। 7 मिनट पहले

बनेठा क्षेत्र के मीणा की झोपड़ियां स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री बांटी गई। सुप्रीम फाउंडेशन जसवंतगढ़ (नागौर) ने यह सामग्री वितरित की।

फाउंडेशन ने कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को तीन-तीन कॉपियां दीं। सुप्रीम फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर विष्णु कुमार शर्मा ने स्कूल पहुंचकर कॉपियां सौंपीं।
इसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्य नीतू कंवर राजावत ने विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के अध्यक्ष बसराम मीणा की मौजूदगी में बच्चों को कॉपियां बांटीं। इस दौरान स्कूल स्टाफ के अनीता जायसवाल, अतुल कुमार शर्मा, सूरज मल कीर, लालाराम गुर्जर, फहद खान, सुकेश नगर, रामजीलाल मीणा, भूपेंद्र सिंह सेन और प्रहलाद सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने सुप्रीम फाउंडेशन और उनके कोऑर्डिनेटर का धन्यवाद दिया।





