मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट ही चली। स्पीकर ओम बिरला ने वंदे मातरम गान कराया और इसके बाद कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में मोदी-शाह समेत पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे।

सत्ता पक्ष और विपक्षी सांसदों ने संसदर परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। 20 जुलाई से शुरू हुए सत्र में विपक्ष NEET पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह ने जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संसद में चर्चा की पेशकश करते हुए स्पीकर को पत्र लिखा है। समय तय होने पर वे गुरुवार को जवाब दे सकते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को शाह का “लेक्चर” नहीं चाहिए, पहले बताएं कि छात्रों पर गोली चलाने का आदेश किसने दिया।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, ‘मैं पूरी तरह निराश हूं। सरकार चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष भाग रहा है।’ उन्होंने कहा कि विपक्ष तैयार हो तो सत्र बढ़ाया जा सकता है।






