भीलवाड़ा में महिला मोर्चा ने टाला आत्मदाह:संभाग प्रभारी के आश्वासन पर खत्म किया धरना, अधिकृत टिकट लिस्ट का इंतजार

Spread the love

भीलवाड़ा में भाजपा महिला मोर्चा का शुक्रवार से चल रहा धरना शनिवार रात खत्म हो गया। फेक टिकट लिस्ट देखकर विरोध कर रही महिला मोर्चा की चार महिला नेता आत्मदाह की चेतावनी के बाद जयपुर पहुंचीं और अजमेर संभाग प्रभारी अरुण चतुर्वेदी से मुलाकात की। चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा की ओर से अभी कोई अधिकृत टिकट सूची जारी नहीं हुई है और महिला दावेदारों को उचित प्रतिनिधित्व देने का आश्वासन दिया।

इसके बाद ज्योति आशीर्वाद, मंजू चेचानी, रेखा पुरी और मंजू पालीवाल ने आत्मदाह का फैसला रद्द कर धरना खत्म कर दिया। अब महिला मोर्चा की नेत्रियां पार्टी की अधिकृत टिकट सूची का इंतजार करेंगी और इसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगी।

चतुर्वेदी बोले- अभी कोई अधिकृत टिकट सूची जारी नहीं हुई

अरुण चतुर्वेदी ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि अभी तक भाजपा की ओर से कोई अधिकृत टिकट सूची जारी नहीं हुई है। उन्होंने महिला दावेदारों को भी उचित स्थान दिए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीलवाड़ा भाजपा कार्यालय में शुक्रवार से धरने पर बैठी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया।

बातचीत के बाद चारों नेत्रियां भीलवाड़ा के लिए रवाना हुईं

बातचीत के बाद ज्योति आशीर्वाद, मंजू चेचानी, रेखा पुरी और मंजू पालीवाल भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गईं। नेत्रियों ने बताया कि अरुण चतुर्वेदी ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और उचित आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक पार्टी की अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है, तब तक किसी को अंतिम रूप से टिकट मिलना तय मानना उचित नहीं है।

अधिकृत सूची के बाद तय होगी आगे की रणनीति

महिलाओं को अंतिम सूची में उचित स्थान दिए जाने के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। अब वे पार्टी की ओर से जारी होने वाली अधिकृत सूची का इंतजार करेंगी। इस सूची में महिला दावेदारों को कितना प्रतिनिधित्व मिलता है, यह सामने आने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी।

रक्षाबंधन के दिन शुरू किया था धरना प्रदर्शन

इससे पहले शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंची थीं और विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। उन्होंने एक फेक लिस्ट देखकर आरोप लगाया था कि महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दरकिनार कर अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं की पत्नियों, बहनों और भाभियों को टिकट दिया जा रहा है।

आत्मदाह की चेतावनी के बाद बातचीत के लिए जयपुर गईं

महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि यदि संगठन की ओर से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं दी गई तो वे शनिवार को भाजपा के झंडे के साथ कार्यालय परिसर में आत्मदाह करेंगी। इसके बाद शनिवार दोपहर महिला मोर्चा की चार नेत्रियां प्रदेश नेतृत्व से बातचीत करने जयपुर गई थीं। वहां अजमेर संभाग प्रभारी अरुण चतुर्वेदी से मुलाकात और बातचीत के बाद आत्मदाह का फैसला कैंसिल कर दिया गया और धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।

Related Posts

सरपंच और प्रधान कौन बन पाएंगे:शौचालय नहीं तो नहीं लड़ पाएंगे चुनाव! 2 से ज्यादा बच्चे और 8वीं फेल का क्या होगा? जानिए-क्या दस्तावेज चाहिए

Spread the love

Spread the loveसरपंच या प्रधान बनने की तैयारी कर ली है, लेकिन आपके घर में शौचालय नहीं है तो क्या आपके चुनाव लड़ने का सपना टूट सकता है। ऐसे ही…

Read more

धनंजय सिंह बोले-बेनीवाल ने झोली फैलाकर मांगी थी मदद:फिर विधानसभा चुनाव में हराने की कोशिश की; RCA इलेक्शन में मैंने बगावत नहीं की

Spread the love

Spread the loveराजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। RCA अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे धनंजय सिंह खींवसर ने भास्कर से बातचीत में सांसद…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

  • October 4, 2026
टीना डाबी बोलीं-DAP की कमी,नरेश बोले-ये ही तो बीमारी है:किसानों को खाद का कट्टा बिना अटैचमेंट के मिलना चाहिए

रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

  • October 4, 2026
रानोली व्यापार मंडल ने 18 नए दुकानदारों को दिए आईकार्ड:पंजीकृत सदस्यों की संख्या 103 हुई, स्नेह मिलन समारोह हुआ

निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज

  • October 4, 2026
निवाई पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के तीन आरोपी पकड़े:32 सिम कार्ड मिले, NCRP पोर्टल पर 51 शिकायतें दर्ज