भारत-रूस के बीच Su-57 फाइटर जेट डील संभव:पुतिन BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंचे; 2016 की गोवा समिट में S-400 सिस्टम की डील हुई थी

Spread the love

राष्ट्रपति पुतिन का विमान दिल्ली के पालम एयफोर्स स्टेशन पर उतरा।

भारत और रूस के बीच Su-57 फाइटर जेट की डील पर आज समझौता हो सकता है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन BRICS समिट के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।

पुतिन का प्लेन रात करीब 3 बजे दिल्ली उतरा। विदेश राज्य मंत्री केवी सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उनका काफिला होटल आईटीसी मौर्या रवाना हो गया।

आज दोपहर 3:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक होगी। बातचीत में रूस की तरफ से भारत में Su-57 के प्रोडक्शन और जरूरी तकनीक साझा करने की पेशकश पर चर्चा हो सकती है।

इससे पहले 2016 की गोवा BRICS समिट में भारत और रूस के बीच S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डील पर सहमति बनी थी। इस बार भी पुतिन के दौरे में रक्षा सहयोग अहम मुद्दा रहने की उम्मीद है।

पुतिन के अलावा पीएम मोदी आज ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से भी मिलेंगे। दोनों के बीच शाम 6:15 बजे द्विपक्षीय बैठक होगी।

विदेश मंत्रालय ने X पोस्ट में राष्ट्रपति पुतिन के दिल्ली आने पर स्वागत की तस्वीर शेयर की है।

विदेश मंत्रालय ने X पोस्ट में राष्ट्रपति पुतिन के दिल्ली आने पर स्वागत की तस्वीर शेयर की है।

पुतिन से पहले उनकी बख्तरबंद कार पहुंची

ब्रिक्स समिट में शामिल हो रहे दुनिया के 2 बड़े नेताओं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के काफिले सबसे बड़े होंगे। गुरुवार को नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर 3 रूसी ट्रांसपोर्ट विमान के जरिए पुतिन का काफिला और ऑरस सीनेट बख्तरबंद लिमोजिन भी भारत पहुंची।

पुतिन के भारत दौरे से पहले गुरुवार को नोएडा में रूस के 3 ट्रांसपोर्ट प्लेन भी पहुंचे। इनमें IL-76 भी शामिल है।

पुतिन के भारत दौरे से पहले गुरुवार को नोएडा में रूस के 3 ट्रांसपोर्ट प्लेन भी पहुंचे। इनमें IL-76 भी शामिल है।

पुतिन के साथ भारत आने वाला ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ IL-96-300PU विमान चलता-फिरता राष्ट्रपति कमांड सेंटर है। दिल्ली में पुतिन की अंदरूनी सुरक्षा एफएसओ संभालेगी, जबकि भारतीय एजेंसियां बाहरी घेरा रखेंगी।

उन्हें दिए जाने वाले खाने की अलग जांच होगी। रूस अपने रसोइयों का इस्तेमाल करेगा। इससे पहले, रूस की दूसरी Il-96 स्पेशल फ्लाइट राजनयिकों के साथ दिल्ली पहुंची। डिप्टी PM डेनिस मंटुरोव भी भारत पहुंच चुके हैं।

Related Posts

SIR का विरोध, जंतर-मंतर से 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में:12वां मेट्रो स्टेशन भी बंद; CJP मुंबई में प्रदर्शन करेगी, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Spread the love

Spread the loveदिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। जंतर-मंतर…

Read more

PM मोदी ने कैप्टन स्मित से बात की, VIDEO:174 जानें बचाने वाले पायलट बोले- हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, भगवान ने ही हमें बचाया

Spread the love

Spread the lovePM मोदी पायलट स्मित मच्छर से बातचीत करते हुए। 30 सितंबर को इजराइल जा रही प्लेन में स्मित ने सूझबूझ दिखाकर 174 लोगों की जान बचाई थी। प्रधानमंत्री…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित