बीसलपुर बांध में 24 घंटे में बढ़ा एक सेमी पानी:जलस्तर पहुंचा 314.9 RL मीटर, जिले में मौसम साफ

Spread the love

बीसलपुर बांध में 24 घंटे में एक सेमी पानी बढ़ा है।

भराव क्षेत्र में बारिश के बाद बीसलपुर बांध में पानी की आवक फिर बढ़ गई है। रविवार सुबह 6 बजे तक पिछले 24 घंटे में बांध में एक सेंटीमीटर पानी आया। इसके बाद बांध का जलस्तर 314.09 आरएल मीटर पहुंच गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। अभी त्रिवेणी का गेज 230 मीटर बना हुआ है, जिसके चलते बांध में धीमी गति से पानी की आवक जारी है।

बांध में दोबारा पानी की आवक बढ़ने से इसके भरने की उम्मीद बरकरार है।

बांध में दोबारा पानी की आवक बढ़ने से इसके भरने की उम्मीद बरकरार है।

तेज बारिश हुई तो भर सकता है बांध

लोगों का मानना है कि भराव क्षेत्र में दो-तीन बार तेज बारिश होने पर बांध पूरी तरह भर सकता है। बांध भरने से किसानों को रबी की फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा।

टोंक में धूप-छांव, उमस बढ़ने के आसार

रविवार को टोंक जिले में मौसम साफ रहा। कुछ जगह हल्के बादल दिखाई दिए और मध्यम गति की हवा चली। हवा चलने से सुबह गर्मी का असर कम रहा, लेकिन दोपहर में उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है। शनिवार की तरह रविवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटे में जिले में बारिश नहीं हुई। जिले की वार्षिक औसत बारिश 594.96 एमएम है। इसके मुकाबले इस सीजन में अब तक 347.48 एमएम बारिश हो चुकी है। यह औसत बारिश का 56.06 प्रतिशत है।

जयपुर-अजमेर की भी लाइफलाइन

बीसलपुर बांध टोंक के साथ जयपुर और अजमेर जिले के लिए भी लाइफलाइन है। बांध से रोजाना टोंक, अजमेर और जयपुर की एक करोड़ से ज्यादा आबादी को पानी मिलता है। तीनों जिलों में रोजाना करीब 900 से 1000 एमएलडी पानी की खपत होती है। इससे बांध का जलस्तर प्रतिदिन करीब डेढ़ सेंटीमीटर कम होता है।

ऐसे में पिछले 24 घंटे में बांध में आया एक सेंटीमीटर पानी टोंक समेत जयपुर और अजमेर की करीब एक दिन की पानी की जरूरत पूरी करने में मदद कर सकता है।

Related Posts

घाड़ में तेज बारिश से गर्मी से राहत, तापमान गिरा:तेज हवाएं चली, फसलों को भी फायदा

Spread the love

Spread the loveघाड़, 1 घंटे पहले घाड़ में 20 मिनट बारिश से गर्मी-उमस से राहत, तापमान गिरा। मंगलवार शाम को घाड़ में बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से…

Read more

निवाई मंडी में बारिश से किसानों का बाजरा भीगा:प्लेटफॉर्म पर रखा व्यापारियों का माल, 5 और 10 बोरी बाजरा खराब

Spread the love

Spread the loveनिवाई, 18 घंटे पहले निवाई उपखंड में सोमवार दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदल गया। शहर और आसपास के कई गांवों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित