
देवली क्षेत्र में बीते दो दिनों से हो रही बारिश के कारण बीसलपुर बांध के जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार सुबह बांध का जलस्तर 314.09 मीटर रिकॉर्ड किया गया।
बांध में पानी का कुल भंडारण 28.908 टीएमसी तक पहुंच गया है। बीसलपुर परियोजना के नियंत्रण कक्ष के अनुसार, बांध में 4 सेंटीमीटर पानी की आवक हुई है।
त्रिवेणी नदी का जलस्तर 2.40 मीटर दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान बांध क्षेत्र में 56 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
अब तक कुल 557 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश से बांध में पानी की आवक बढ़ी है, जिससे जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है।






