बाइक सवार 3 भाइयों को कुचला, मौत:सड़क पर सिर से बहता रहा खून; घर लौटते समय हाईवे पर गाड़ी ने मारी टक्कर

Spread the love

बीकानेर में बाइक पर जा रहे तीन चचेरे भाइयों की एक्सीडेंट में मौके पर ही मौत हो गई। तीनों किसी कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा जोधपुर हाईवे पर पलाना और उदयरामसर के बीच गंगाशहर थाना इलाके में रात करीब 1 बजे हुआ।

पुलिस ने शव PBM हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर वाहन और उसके ड्राइवर का पता लगाने में जुटी है।

राहगीर ने पुलिस को सूचना दी

गंगाशहर थानाधिकारी गणेश बिश्नोई ने बताया- स्वरूपदेसर निवासी चन्दाराम, तोलाराम और महेंद्र सिहाग की मौत हुई है। तीनों चचेरे भाई पलाना (नोखा रोड पर) में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते समय जैन समाज के एक भवन के पास भारी वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। काफी देर तक खून बहता रहा। अधिक खून बहने के कारण तीनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद रास्ते से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने गंगाशहर पुलिस को सूचना दी। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हादसे में गलती किसकी थी, क्योंकि बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हो चुकी है।

हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

किराना की दुकान पर करते थे काम

स्वरूपदेसर गांव के लाधुराम सियाग के तीन बेटे हैं। हादसे में उनके तीनों बेटों के एक-एक बेटे की मौत हो गई। तीनों युवक विवाहित थे। करीब दो साल के अंतराल में उनकी शादी हुई थी। तीनों किराना की दुकान पर काम करते थे।

Related Posts

UNESCO वर्ल्ड-हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की 5 नई साइट:इनमें MP की उदयगिरि गुफाएं, गिन्नौरगढ़, बटेश्वर मंदिर, अबतक देश की 78 साइट दर्ज

Spread the love

Spread the loveUNESCO वर्ल्ड हेरिटेज टेंटेटिव लिस्ट में भारत की पांच नई साइटें जोड़ी गई हैं। इनमें मध्य प्रदेश के विदिशा, धार, मुरैना और रायसेन जिले की चार साइट हैं।…

Read more

1990 तक भारत से पिछड़ा था चीन:फिर कैसे बदली किस्मत, अब अमेरिका भी झुक रहा; चीन के जादुई फॉर्मूले की पूरी कहानी

Spread the love

Spread the loveचीन के शांतो शहर का चेनघाई इलाका। यहां की एक गली प्लास्टिक के दाने बेचती है, दूसरी उनसे खिलौने बनाती है और तीसरी उन्हें पैक करके दुनिया भर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित