
बनेठा कस्बे के निजी स्कूल में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। स्कूल के संचालक हरीश जैन और देवेंद्र जैन ने दीप जलाकर तथा दोनों नेताओं के चित्रों पर फूल चढ़ाकर कार्यक्रम शुरू किया।

टीचर गजेंद्र शर्मा और प्रियंका जैन ने स्टूडेंट्स को स्वच्छता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए साफ-सफाई जरूरी है। सभी को अपने घर, स्कूल और आसपास के इलाके में सफाई रखनी चाहिए।
इस दौरान स्टूडेंट्स ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, व्यक्तित्व और देश के लिए उनके योगदान पर अपने विचार रखे। स्कूल प्रबंधन ने स्टूडेंट्स को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और गंदगी न फैलाने का संकल्प दिलाया।





