बजाज ने नई पल्सर 125 और 150 लॉन्च की:कीमत 92,990 रुपए से शुरू; नए प्लेटफॉर्म, डिजाइन और एडवांस फीचर्स के साथ पेश

Spread the love

बजाज ऑटो ने भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में अपनी सबसे पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स ‘ऑल-न्यू पल्सर 125’ और ‘पल्सर 150’ को लॉन्च कर दिया है। नई पल्सर 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹92,990 रखी गई है।

वहीं पल्सर 150 की शुरुआती कीमत ₹1,15,233 एक्स-शोरूम तय की गई है। कंपनी ने इन दोनों मॉडल को नए प्लेटफॉर्म, नए डिजाइन, अपडेटेड चेसिस और एडवांस फीचर्स के साथ पेश किया है।

3 नए प्लेटफॉर्म्स में बंटी पल्सर रेंज

कंपनी के मार्केटिंग प्रेसिडेंट सुमीत नारंग के अनुसार, कंपनी अपनी पूरी पल्सर रेंज को तीन मुख्य प्लेटफॉर्म्स-ओरिजिनल, एन और एनएस में बना रही है।

नए मॉडल फेस्टिव सीजन से पहले मार्केट में पेश किए जा रहे 10 नए मॉडल/अपडेटेड वेरिएंट्स के प्लान का ही हिस्सा हैं।

नए डिजाइन और चेसिस से लैस

दोनों मोटरसाइकिलों में पुराना डबल-क्रैडल फ्रेम हटाकर नया सिंगल-क्रैडल फ्रेम दिया गया है। साथ ही रियर में ट्रेडिशनल ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर की जगह अब मोनोशॉक सस्पेंशन जोड़ा गया है।

लुक्स की बात करें तो इनमें नई एलईडी हेडलाइट, मस्कुलर फ्यूल टैंक और शार्प टेल सेक्शन देखने को मिलता है।

पल्सर 125 में नया 125cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है।

पल्सर 125 में नया 125cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है।

इंजन और ट्रांसमिशन

  • पल्सर 125: इसमें नया 125cc एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।
  • पल्सर 150: इसमें नया 150cc इंजन दिया गया है, जिसे बेहतर कूलिंग के लिए ऑयल-कूलर से लैस किया गया है। यह भी 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ अवेलेबल है।

स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी

टॉप-स्पेक्ट्रम वेरिएंट्स में 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/एसएमएस अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और डॉक्यूमेंट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

इसके अलावा, टाइप-सी यूएसबी चार्जिंग, ऑल-एलईडी लाइटिंग और स्विचएबल इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम भी शामिल किया गया है।

मार्केट में मुकाबला

भारतीय बाजार में नई पल्सर 125 का सीधा मुकाबला टीवीएस रेडर 125, होंडा एसपी 125 और हीरो एक्सट्रीम 125आर से होगा। वहीं, पल्सर 150 की टक्कर होंडा यूनिकॉर्न, होंडा एसपी 160 और टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 से रहेगी।

Related Posts

कैफे-3 के नए नियम, EV सस्ती होंगी:नई पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का माइलेज 30 kmpl करना होगा, कंपनियों को 5 साल का समय मिला

Spread the love

Spread the loveआने वाले दिनों में ईवी सस्ती हो सकती है। वहीं पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में ज्यादा माइलेज मिल सकता है। केंद्र सरकार ने पैसेंजर गाड़ियों के लिए CAFE-3 नियमों की…

Read more

आईफोन-एपल वॉच से बिना PIN-OTP पेमेंट कर सकेंगे:एपल पे भारत में लॉन्च, एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना; जानें- कैसे काम करेगा

Spread the love

Spread the loveएपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस ‘एपल पे’ को लॉन्च कर दिया है। साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • October 3, 2026
टोंक में तीसरे और चौथे चरण में होंगे चुनाव:140 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी; जानें- पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल

टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

  • October 3, 2026
टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी:8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी

राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव

  • October 3, 2026
राजस्थान में 4 चरणों में होंगे पंचायत चुनाव:20 नवंबर को आएगा परिषद और पंचायत समिति सदस्य का रिजल्ट; 16 नवंबर तक होंगे सरपंच के चुनाव