
पीपलू नगर पालिका क्षेत्र में मतदाताओं के बीच भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक पीपलू के 20 वार्डों में 28.48% वोट डाले जा चुके हैं। अब तक कुल मतदान:
| सुबह 10 बजे तक | 28.48% |
| दोपहर 1 बजे तक | 64.55% |
मतदान की तस्वीरें देखें:

कई लोगों ने अपने परिवार सहित वोट दिया।
मतदान के लिए कुल 20 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 72 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के 20 और 32 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं।

मतदान शुरू होते ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों में मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।






