पीपलू, 1 घंटे पहले

आयुर्वेद विभाग टोंक के उपनिदेशक डॉ. रामसहाय बैरवा ने बुधवार, 30 सितंबर को राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय पीपलू का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ. बैरवा ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल के आवश्यक रिकॉर्ड्स, दवाओं के रखरखाव और उपलब्धता के साथ परिसर की साफ-सफाई भी देखी।
व्यवस्थाएं ठीक मिलने पर डॉ. बैरवा ने संतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इसी तरह बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल प्रभारी डॉ. विमल कुमार जैन, डॉ. दीपक कुमार मीना, डॉ. शोएब, कंपाउंडर राजेश कुमार सैनी, लता मीणा, इंद्रा जाट और रईस मोहम्मद सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद था।





