पाकिस्तानी मंत्री बोले- पेट्रोल 1000 रुपए तक पहुंच सकता है:अब तक 50% महंगा हुआ, 389 रुपए लीटर कीमत

Spread the love

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 1000 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने रविवार को कहा कि अगर देश में पेट्रोल की कमी हुई तो कीमत और बढ़ सकती है।

मंत्री के मुताबिक, पाकिस्तान में पेट्रोल अब तक करीब 50% महंगा हो चुका है। फिलहाल पेट्रोल 389 पाकिस्तानी रुपए प्रति लीटर और डीजल 424 रुपए प्रति लीटर है।

मिडिल ईस्ट में लड़ाई के चलते दुनिया में कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही है। जंग 28 फरवरी को शुरू हुई थी। इस दिन पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 258.17 रुपए थी। इसमें अब तक 131 रुपए का इजाफा हो चुका है। यह करीब 51 फीसदी है।

बाइक और छोटे वाहनों को सब्सिडी दे रही सरकार

बढ़ती कीमतों के बीच पाकिस्तान सरकार ने बाइक, रिक्शा और 800 सीसी तक की कारों के लिए पेट्रोल पर सब्सिडी योजना शुरू की है। इसमें पेट्रोल पर 100 रुपए प्रति लीटर तक की सब्सिडी दी जा रही है।

हर पात्र व्यक्ति को महीने में 4 टोकन मिलेंगे। हर टोकन पर 500 रुपए की सब्सिडी मिलेगी। योजना में 1 जनवरी 2006 से रजिस्टर्ड मोटरसाइकिलें भी शामिल हैं।

सरकार के मुताबिक, योजना में 17.5 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। करीब 15 लाख टोकन जारी हो चुके हैं और 6.80 लाख से ज्यादा टोकन इस्तेमाल किए जा चुके हैं।

तस्वीर 17 सितंबर को कराची के पेट्रोल पंप पर ईंधन भराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोगों की हैं।

तस्वीर 17 सितंबर को कराची के पेट्रोल पंप पर ईंधन भराने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोगों की हैं।

अक्टूबर तक पाकिस्तान में मिल सकता है घरेलू तेल

पाकिस्तान सरकार देश में नए तेल भंडार खोजने पर काम कर रही है। पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक के मुताबिक, तेल के कुओं पर काम शुरू हो चुका है और अक्टूबर तक कच्चा तेल मिलने की उम्मीद है।

सरकार ने तेल और गैस की खोज के लिए नए ब्लॉक भी कंपनियों को दिए हैं। इसका मकसद देश में घरेलू उत्पादन बढ़ाना और विदेशों से तेल खरीदने पर खर्च कम करना है।

अगर नए कुओं से व्यावसायिक स्तर पर तेल निकलता है, तो पाकिस्तान को अपनी जरूरत का कुछ हिस्सा देश में ही मिल सकेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने पर देश पर पड़ने वाला दबाव भी कम हो सकता है।

बांग्लादेश में पेट्रोल-डीजल 17% तक महंगा

बांग्लादेश सरकार ने ईंधन की कीमतों में 17.4% तक बढ़ोतरी की है। नई कीमतें सोमवार, 21 सितंबर से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी से बांग्लादेश में ट्रांसपोर्ट और सामान बनाने की लागत बढ़ सकती है। इसका असर पहले से महंगाई और बिजली-गैस की कमी से जूझ रहे लोगों और कारोबार पर पड़ने की आशंका है।

सरकार के नए रेट के मुताबिक, डीजल की कीमत 115 से बढ़कर 135 टका प्रति लीटर हो गई है। ऑक्टेन की कीमत 145 से बढ़कर 165 टका, पेट्रोल 140 से बढ़कर 160 टका और केरोसिन 135 से बढ़कर 155 टका प्रति लीटर हो गया है।

बांग्लादेश के ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक, मार्च 2026 से अंतरराष्ट्रीय ईंधन की कीमतें दोगुने से ज्यादा बढ़ चुकी हैं। सरकार का कहना है कि इन बढ़ती लागतों का असर सरकारी तेल कंपनी बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPC) पर भी पड़ा है।

Related Posts

कैफे-3 के नए नियम, EV सस्ती होंगी:नई पेट्रोल-डीजल गाड़ियों का माइलेज 30 kmpl करना होगा, कंपनियों को 5 साल का समय मिला

Spread the love

Spread the loveआने वाले दिनों में ईवी सस्ती हो सकती है। वहीं पेट्रोल-डीजल गाड़ियों में ज्यादा माइलेज मिल सकता है। केंद्र सरकार ने पैसेंजर गाड़ियों के लिए CAFE-3 नियमों की…

Read more

आईफोन-एपल वॉच से बिना PIN-OTP पेमेंट कर सकेंगे:एपल पे भारत में लॉन्च, एक्सिस बैंक पहला पार्टनर बना; जानें- कैसे काम करेगा

Spread the love

Spread the loveएपल ने भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस ‘एपल पे’ को लॉन्च कर दिया है। साथ ही आईफोन और एपल वॉच यूजर्स के लिए कार्डलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

  • October 2, 2026
करेंट अफेयर्स 2 अक्टूबर:वैभव सूर्यवंशी टाइम मैगजीन के 100 राइजिंग स्टार्स में शामिल; कोटक बैंक के MD और CEO बने अनूप कुमार

भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

  • October 2, 2026
भारत को 44 साल बाद एशियाड विमेंस हॉकी का गोल्ड:चीन को हराकर ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया; 13वें दिन इंडिया को 6 गोल्ड

निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित

  • October 2, 2026
निवाई के 25 केंद्रों पर भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा:1100 छात्र हुए शामिल, मेरिट में आने वाले छात्र जिला स्तर पर होंगे सम्मानित